Boxer Sherif Lawal Death: रविवार 8 सितंबर को लंदन में एक मुक्केबाज की मौत हो गई। 29 वर्षीय शेरिफ लॉवल अपना पहला मुकाबला हैरो लीजर सेंटर में पुर्तगाल के मुक्केबाज मालम वरेला के खिलाफ खेल रहे थे। इस दौरान शेरिफ लॉवल को गंभीर चोट लग गई। मैच के शुरुआती दौर में ही उनके सिर में मालम ने दाहिने हाथ से वार किया, तब गंभीर चोट लगने की वजह से मुकाबला कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल में हुए भर्ती फिर हो गई मौत
शेरिफ लॉवल के चोटिल होने के बाद उन्हें कुछ देर रिंग में ही रखा गया। उन्हें 10-15 मिनट तक सीपीआर भी दिया गया, लेकिन मामला गंभीर होने के बाद शेरिफ को लॉवल को नॉर्थविक पार्क अस्पताल ले जाया गया और कुछ देर बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि इस मैच के बाद होने वाले मुकाबले को रद्द कर दिया गया। यह मैच अमरिल्डो बाकज और क्रूजरवेट रॉबर्टो बाकज के बीच खेला जाना था।
महासचिव ने जताया दुख
ब्रिटिश बॉक्सिंग बोर्ड ऑफ कंट्रोल के महासचिव रॉबर्ट स्मिथ ने लॉवल की मौत पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने इस घटना को भयानक और दुखद बताते हुए कहा कि लॉवल को सेंट पैनक्रास एमेच्योर बॉक्सिंग क्लब में सी जे हुसैन द्वारा तैयार किया गया था। जिम में सभी युवा मुक्केबाजों के लिए लॉवल को प्रेरणा भी बनाया गया था।
बॉक्सिंगसीन की रिपोर्ट के अनुसार, लाॉवल ने साल 2018 में मुक्केबाजी में कदम रखा था। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से कई खिलाड़ियों को पीछे भी छोड़ा था। पिछले साल 2023 में उन्होंने नेशनल एलीट चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। अब बॉक्सिंग जगत से जुड़ी कई हस्तियां लॉवल के मौत पर दुख जता रही हैं।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: इन 3 गेंदबाजों पर IPL ऑक्शन में हो सकती है पैसों की बारिश, लग सकता है बड़ा दांव
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
26 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
47 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines