Border Gavaskar Trophy 2024: न्यूजीलैंड से मिली टेस्ट सीरीज में 3-0 से करारी हार के बाद अब भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हर हाल में जीतनी होगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान हो चुका है।
टीम इंडिया के स्क्वाड को देखकर कई फैंस हैरान रह गए क्योंकि जिस खिलाड़ी के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा से भी बेहतर आंकड़े हैं उसको ही टीम में चुना नहीं गया। इस बेहतरीन खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल पा रहा है।
विराट से भी बेहतर पुजारा के आंकड़े
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। पुजारा ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था, जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि इस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में चुना जा सकता है लेकिन ऐसा हो न सका।
अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा के आंकड़ों की बात करे तो वो विराट कोहली से भी बेहतर हैं। पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2074 रन दर्ज हैं। इस दौरान पुजारा के बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं।
इसके अलावा बात विराट कोहली की करे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने अभी तक 25 टेस्ट मैचों की 44 पारियों में 2042 रन बनाए हैं। हालांकि कोहली इस मामले में पुजारा से ज्यादा पीछे नहीं हैं। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में पुजारा से काफी पीछे हैं। रोहित ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 708 रन ही निकले हैं।
पुजारा को टीम में शामिल करने की उठी मांग
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बुरी हालत देखने के बाद फैंस ने पुजारा को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग उठाई थी। कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते दिखे थे। कुछ बल्लेबाज तो ज्यादा देर तक क्रीज पर ही नहीं टिक पाए रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
भारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
15 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
27 mins agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines