Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया फिलहाल न्यूजीलैंड के साथ घर पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया इस सीरीज को गंवा चुकी है। वहीं इस सीरीज के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया के 18 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है। जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया है, जो काफी हैरान कर देना वाला भी है। हालांकि अभी भी क्या बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की वापसी हो सकती है इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्या शमी की होगी वापसी?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, “मोहम्मद शमी को टीम में शामिल करने पर फैसला तब लिया जाएगा जब तेज गेंदबाज रणजी ट्रॉफी में अपनी फिटनेस साबित कर देंगे। जैसा कि पहले बताया गया था, शमी दिवाली के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में बेंगलुरु में कर्नाटक के खिलाफ बंगाल के चौथे राउंड के मैच में खेल सकते हैं। ”
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: तीसरे टेस्ट मैच से भारत का सबसे बड़ा ‘हथियार’ हो सकता है बाहर, सामने आई बड़ी वजह
बीसीसीआई ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद शमी के बिना टीम की घोषणा की। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शमी को रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच खेलने के बाद टीम में शामिल किया जाएगा। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने शमी को लेकर जल्दबाजी नहीं करने का फैसला किया और समय रहते इस तेज गेंदबाज को ठीक होने दिया।
बता दें, मोहम्मद शमी को आखिरी बार टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप 2023 में खेलते हुए देखा गया था। जिसके बाद चोट के चलते शमी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वहीं अब नवंबर के पहले सप्ताह में बंगाल और कर्नाटक के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरु में ही खेला जाना है। इस मैच में मोहम्मद शमी बंगाल की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टेस्ट सीरीज हारने के बाद एक्शन मोड़ में BCCI, खिलाड़ियों के लिए जारी किया सख्त फरमान
संबंधित खबरें
PM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
8 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
26 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
33 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines