Border Gavaskar Trophy 2024: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया टीम की होगी। इस साल टीम इंडिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी। इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बीच 5 मैच खेले जाएंगे। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को लेकर ये सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम होगी। पिछली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। लेकिन अब इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ने बड़ी भविष्यवाणी की है, जिससे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की थोड़ी टेंशन बढ़ी होगी।
‘ऑस्ट्रेलिया की होगी जीत’
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ज्योफ लॉसन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कहा कि, दोनों टीमें काफी टक्कर की है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में जीत का अनुभव भी है। जो टीम इंडिया को मानसिक रूप से दबाव में नहीं आने देगा। सीरीज में विजेता का चयन करना अभी से उतना आसान भी नहीं है, लेकिन मैं इस बार ऑस्ट्रेलिया टीम की 3-2 से जीत की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे नहीं लगता इस सीरीज में कोई भी मैच ड्रॉ होगा।
ये भी पढ़ें:- 4 धाकड़ खिलाड़ी एक सप्ताह के अंदर इंटरनेशनल क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा
पिछली बार टीम इंडिया की हुई थी जीत
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पिछली बार टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस सीरीज के गाबा टेस्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कमाल की पारी खेली थी। ये पहली बार था जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को जीतने में कामयाब रही थी। इस बार ये जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधो पर होगी।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देगी। बता दें, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 से पहले भारतीय टीम दो घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। पहली सीरीज में बाग्लादेश के साथ 2 टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, तो वहीं दूसरी सीरीज में न्यूजीलैंड के साथ 3 टेस्ट मैच होंगे।ॉ
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया से इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय! बुची बाबू में कर रहा निराश
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
5 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
6 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
6 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
6 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
7 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines