Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया इन दिनों घर पर न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जहां एक तरफ इसको लेकर बीसीसीआई टीम इंडिया ऐलान कर चुकी है, तो वहीं अब फैंस की नजरें ऑस्ट्रेलिया टीम के स्क्वाड पर टिकी हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के स्क्वाड का ऐलान होगा? वहीं अब इसको लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।
इस दिन होगा ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान!
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के ऐलान को लेकर टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने एबीसी टीवी के ऑफसाइडर्स शो दौरान कहा कि, 10 नवंबर को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। इसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान किया जा सकता है। चूंकि ऑस्ट्रेलिया टीम टेस्ट क्रिकेट में उस्मान ख्वाजा के अलावा अपना दूसरा सलामी बल्लेबाज ढूंढ रही है।
क्योंकि डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में इंडिया ए के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ए तरफ से कई बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं, जिनमें कैमरन बैनक्रॉफ्ट, मार्कस हैरिस, मैथ्यू रेनशॉ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में से किसी एक को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में उस्मान ख्वाजा के साथी के रूप में चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- फ्री में कैसे और कहां देख पाएंगे भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज? यहां जानें सभी डिटेल्स
इस दिन होगा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का आगाज 22 नवंबर को होने वाला है। टीम इंडिया के लिए इस सीरीज को जीतना काफी अहम हो गया है। क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया घर पर न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज हार चुकी है।
पहला टेस्ट मैच- 22 नवंबर से 26 तक
दूसरा टेस्ट मैच- 6 दिंसबर से 10 तक
तीसरा टेस्ट मैच- 14 दिसंबर से 18 तक
चौथा टेस्ट मैच- 26 दिसंबर से 30 तक
पांचवां टेस्ट मैच- 3 जनवरी से 7 तक
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी, सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
16 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
24 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
56 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines