Border Gavaskar Trophy 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। दुनिया की दो बेस्ट टीमों के बीच होने वाली इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई 28 अक्टूबर को टीम की घोषणा कर सकता है। इस टीम में भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी मौका मिल सकता है, जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं। 103 टेस्ट का अनुभव रखने वाले पुजारा ने आखिरी बार रेड बॉल से पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पहले टेस्ट के शतकवीर दूसरे मैच में बाहर! सरफराज के न खेलने की ये है वजह
ऐसा है पुजारा का रिकॉर्ड
36 साल के पुजारा के नाम अब तक खेले गए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन हैं। पुजारा राजकोट में छत्तीसगढ़ के खिलाफ एलीट ग्रुप डी मैच में सौराष्ट्र के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए और 25 चौकों और एक छक्के की मदद से 383 गेंदों पर 234 रन बनाए। अपनी इस पारी की बदौलत पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए।
पुजारा के शतक ने बनाए कई रिकॉर्ड
पुजारा सबसे ज्यादा फर्स्ट क्लास शतक लगाने वाले टॉप तीन भारतीय खिलाड़ियों के भी करीब पहुंच गए। वे अभी राहुल द्रविड़ से दो शतक पीछे हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान 68 शतक बनाए। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर सबसे आगे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 81-81 शतक बनाए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक के दौरान पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 21 हजार रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया।
पुजारा ने भारत के लिए जड़े 19 शतक
पुजारा महान सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के बाद ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। गावस्कर फिलहाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 25834 रन के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। पुजारा के अब 2024 में छह शतक हो गए हैं, जो उन्होंने सौराष्ट्र और ससेक्स के साथ काउंटी चैंपियनशिप में बनाए हैं। पुजारा के 66 फर्स्ट क्लास शतकों में से 19 शतक नेशनल टीम की तरफ से आए हैं।
ये भी पढ़ें:- Border Gavaskar Trophy 2024: जानें टीम इंडिया का ऐलान कब? क्या 66 शतक लगाने वाले को मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
10 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
18 mins agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
50 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoरोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा
1 hr agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
1 hr agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines