Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज 22 नवंबर 2024 से शुरू होकर 7 जनवरी 2025 तक चलेगी। पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम का लक्ष्य सिर्फ जीतना ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह पक्की करना भी है। इस सीरीज में भारतीय टीम को 4-0 से जीत की जरूरत है। तेज पिचों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी। आइए जानते हैं इस सीरीज का पूरा शेड्यूल और मैचों की खास बातें।
पहला टेस्ट: पर्थ (22-26 नवंबर) | शुरुआत समय: सुबह 7:50 बजे (IST)
पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा। पर्थ की तेज पिच भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
वॉर्म-अप मैच: इंडिया ए बनाम प्राइम मिनिस्टर XI
यह अभ्यास मैच 30 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:10 बजे शुरू होगा। यह मैच भारतीय खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों को समझने का मौका देगा।
दूसरा टेस्ट: एडिलेड ओवल (पिंक-बॉल टेस्ट) | 6-10 दिसंबर | शुरुआत समय: सुबह 9:30 बजे (IST)
यह पिंक-बॉल टेस्ट नाइट मैच होगा जो एडिलेड में खेला जाएगा। भारतीय टीम को फ्लडलाइट्स के नीचे खेलने का मौका मिलेगा। पिंक गेंद की स्विंग ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
तीसरा टेस्ट: गाबा, ब्रिस्बेन (14-18 दिसंबर) | शुरुआत समय: सुबह 5:50 बजे (IST)
गाबा का मैदान ऑस्ट्रेलियाई टीम का किला माना जाता है। इस मैदान पर भारत को हमेशा कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। भारतीय टीम को यहां जीतने के लिए पूरी रणनीति के साथ उतरना होगा।
चौथा टेस्ट: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (बॉक्सिंग डे टेस्ट) | 26-30 दिसंबर | शुरुआत समय: सुबह 5:00 बजे (IST)
बॉक्सिंग डे टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा। यह मैच साल के अंत का एक बड़ा इवेंट होता है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेगी।
न्यू ईयर टेस्ट: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड | 3-7 जनवरी | शुरुआत समय: सुबह 5:00 बजे (IST)
साल 2025 की शुरुआत सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट से होगी। यह टेस्ट मैच पूरे सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। भारतीय टीम को यहां जीत के साथ सीरीज खत्म करने का लक्ष्य होगा।
भारत के लिए WTC फाइनल के मायने
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। फाइनल में बिना किसी अन्य टीम के नतीजों पर निर्भर हुए जगह बनाने के लिए भारत को यह सीरीज 4-0 से जीतनी होगी।
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
50 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
52 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
1 hr agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines