Blessing Muzarabani: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को छोड़कर आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर 2 साल के लिए बैन लगा दिया गया था. इस बैन को लेकर अब ब्लेसिंग के मैनेजर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर पलटवार किया है. उनकी एजेंसी ने सोशल मीडिया पर पूरे मामले को समझाते हुए पीसीबी की पोल खोल दी है और बताया कि KKR में शामिल होने से पहले ब्लेसिंग ने कोई कॉन्टैक्ट साइन नहीं किया था.
ब्लेसिंग मुजरबानी के मैनेजर ने खोली पाकिस्तान बोर्ड की पोल
मुजरबानी की एजेंसी वर्ल्ड स्पोर्ट्स एक्सचेंज (WSX Cricket) ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, 13 फरवरी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने PSL 2026 में खेलने के लिए मुजरबानी से बात की थी और एनओसी की शर्त पर डील फाइनल भी हुई थी. लेकिन 27 फरवरी तक न तो कोई कॉन्ट्रैक्ट मिला और न ही लीग या टीम की तरफ से कुछ कन्फर्म हुआ. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें अप्रोच किया और डील फाइनल हो गई. एजेंट का साफ कहना है कि जब कॉन्ट्रैक्ट मिला ही नहीं, तो तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता.
बता दें कि, PSL फ्रेंचाइजी ने मुजरबानी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में साइन करने का ऐलान किया था. यह डील लगभग 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये (करीब 37.4 लाख भारतीय रुपये) में होनी थी. लेकिन फिर मुजरबानी ने आईपीएल में खेलने का फैसला कर लिया, जिसके बाद उनपर PSL से 2 साल का बैन लगा दिया गया.
ये भी पढ़ें- PBKS vs LSG मैच में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का पासा
बैन हटाने की करी मांग
एजेंट ने आगे ये भी बताया कि जैसे ही केकेआर से जुड़ने की खबर आई, खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और गालियां झेलनी पड़ीं. उन्होंने ऐसे लोगों को कायर बताया और कहा कि पिछले 6 हफ्तों से वे चुप थे ताकि मामला ज्यादा न बढ़े. आखिर में एजेंसी ने इस फैसले को गलत बताते हुए ब्लेसिंग से बैन हटाने की मांग की और कहा कि जो स्थिति थी उसे गरिमा के साथ स्वीकार किया जाए. उनके मुताबिक, गलती PSL और बोर्ड के प्रशासनिक स्तर पर हुई है.
KKR ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह किया साइन
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में ब्लेसिंग मुजरबानी को साइन कर लिया. मुजरबानी आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए दो मैच खेले और 4 विकेट भी लिए. इससे पहले वह आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रह चुके हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ नेट बॉलर भी रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान, बताया क्या हो रही है गलती
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines