Bindyarani devi: भारत की महिला वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने 58 किलो भारवर्ग में भारत का मान बढ़ाया है. उन्होंने कांस्य पदक जीतकर भारत को मेडल जिताया. बिंदियारानी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 112 किलो का वजन उठाया और मेडल पर कब्जा जमा लिया.
रफियातु फोलाशेड लवाल ने जीता गोल्ड
बिंदियारानी ने कुल 199 किलो वजन उठाया और मेडल जीता. इसके अलावा नाइजीरिया की रफियातु फोलाशेड लवाल ने 229 किलो (103+126) वजन उठाकर स्वर्ण और कनाडा की आन सोफी तासचेरयू ने कुल 215 किलो (94+121) के साथ रजत पदक जीता. वेटलिफ्टिंग में अब तक भारत ने कुल 5 मेडल अपने नाम किए हैं. मीराभाई चानू ने 26 जुलाई को गोल्ड जीता था.
भारत ने अब तक वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य मेडल अपने नाम किए हैं. भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश सलाम कर रहा है. देश की कई जानीं मानी हंस्तियों ने बिंदियारानी को बधाई दी है.
इसके अलावा पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया है. पीएम मोदी भी लगातार भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया से मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों ने जीता पदक
मीराबाई चानू – स्वर्ण (महिला 48 किग्रा)
ऋषिकांता सिंह – रजत (पुरुष 60 किग्रा)
मुथुपंडी राजा – रजत (पुरुष 65 किग्रा)
ज्ञानेश्वरी यादव – रजत (महिला 53 किग्रा)
बिंदिया रानी देवी – कांस्य (महिला 58 किग्रा)
बिंदियारानी देवी ने की शानदार वापसी
बिंदियारानी देवी का क्लीन एंड जर्क में पहली कोशिश नो लिफ्ट में काउंट हुई थी. इसके अलावा बिंदियारानी ने दूसरी प्रयास में वापसी की. उन्होंने इस दौरान 112 किलो वजन उठाया. बिंदियारानी के सामने इंग्लैंड की एलिजा प्राट थीं. लेकिन उन्होंने क्लीन एंड जर्क में अपने आखिरी प्रयास में 113 किलो वजन नहीं उठाया, जिससे बिंदियारानी का कांस्य पदक पक्का हो गया.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines