हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बिहार तैयार, पहली बार होगा ये मेगा इवेंट

Women’s Asian Hockey Champions Trophy: बिहार में पहली बार महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच मलेशिया से 11 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

Women’s Asian Hockey Champions Trophy (अमिताभ ओझा): बिहार एक बार फिर से इतिहास रचने को तैयार है। महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन राजगीर में होना है। ये चैंपियनशिप 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए महिला हॉकी टीम गया पहुंच गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच मलेशिया से 11 नवंबर को होगा। इस मुकाबले से पहले चार राज्यों और बिहार के 38 जिलों से भ्रमण करने के बाद इस चैंपियनशिप की ट्रॉफी भी नालंदा पहुंच गई है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया स्वागत

चार राज्यों और बिहार के 38 जिलों से भ्रमण करने के बाद ट्रॉफी गौरव यात्रा सोमवार को नालंदा पहुंची। विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने इसका भव्य स्वागत किया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया के संयुक्त प्रयासों से बिहार पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। इस चैंपियनशिप के मैच राजगीर के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक ने कही ये बात

खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन संकरण ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर निकली गई गौरव यात्रा झारखंड ,उड़ीसा , पंजाब, हरियाणा साहित बिहार के 38 जिला का भ्रमण कर आज नालंदा खंडहर पहुंची है। हर जिले में डीएम, एसपी और हर खिलाड़ी ने इस यात्रा को एक पर्व की तरह मनाया है। हमारा नारा ही है-हॉकी का पर्व है, बिहार का गर्व।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी खिलाड़ियों को पांच स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी को एसी बस से आने जाने के लिए है। उन्होंने आगामी 2026 तक बिहार के राजगीर में विश्व कप महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन होने की उम्मीद जताई।

ऐप किया लॉन्च

इस आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने एक ऐप भी लॉन्च किया। इस ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर नालंदा के सभी पर्यटक स्थलों की भी जानकरी रहेगी। जिलाधिकारी नालंदा शशांक शुभंकर ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को नालंदा का भ्रमण भी कराया जाएगा।

विज्ञापन

पहली बार बिहार में हो रहा है आयोजन

बिहार मे पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। कई देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। नालंदा एसपी भारत सोनी ने कहा, “राजगीर खेल परिसर मे अस्थाई पुलिस कैंप बनाया गया है। इसके अलावा गया राजगीर और पटना राजगीर पर भी व्यापक सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।” वहीं, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे भी गया एयरपोर्ट पहुंची। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola