रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर आया बड़ा अपडेट, BCCI से मिला बड़ा जवाब!
Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि अब रोहित विराट भारत के लिए वनडे में खेलना जारी रखेंगे। हालांकि दोनों की उम्र लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में चारों ओर से सवाल खड़े हो रहे हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा अपडेट दिया है।
भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त में वनडे सीरीज होनी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि रोहित और विराट इस सीरीज में खेलेंगे। लेकिन ये सीरीज अब रद्द हो चुकी और भारत अपनी आगामी वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अक्टूबर में खेलेगा। वहीं वनडे विश्व कप 2027 तक कोहली 39, जबकि रोहित 40 साल के हो जाएंगे। ऐसे में दोनों की उम्र की चर्चाएं तेज होने लगी हैं।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से बताया कि जाहिर है, रोहित शर्मा और विराट कोहली के मन में कुछ है, तो वे बीसीसीआई के अधिकारियों को बताएंगे, जैसा उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट दौरे से पहले किया था। लेकिन भारतीय टीम के नजरिए से, अगला बड़ा काम फरवरी में होने वाला टी20 विश्व कप और उससे पहले की तैयारियां हैं। फिलहाल ध्यान एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने पर होगा, उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध होंगे।
भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आखिरी वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। भारत ने इस ट्रॉफी को रोहित की कप्तानी में अपने नाम भी किया था। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने शतक भी बनाया था। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के लिए खेला। हालांकि आईपीएल के बाद दोनों खिलाड़ी मैदानों पर नहीं दिखे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: