हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रोहित शर्मा के विश्व कप 2027 खेलने पर आया बड़ा अपडेट, मदद के लिए तैयार हुआ ये कोच!

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के विश्व कप 2027 खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है। हिटमैन, अभिषेक नायर के साथ मिलकर काम करने वाले हैं।

विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम सफेद गेंद में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हिटमैन ने अपनी कप्तानी में भारत को टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है। अब रोहित शर्मा की निगाहें विश्व कप 2027 खेलने पर हैं। हालांकि रोहित शर्मा के विश्व कप 2027 खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

रोहित शर्मा पर आया बड़ा अपडेट

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा ने विश्व कप 2027 के लिए फिट और प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए एक प्लान तैयार किया है, वह अपनी फिटनेस, बल्लेबाजी और दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अभिषेक नायर के साथ मिलकर काम करेंगे।

अभिषेक नायर फिलहाल टीम इंडिया के कोचिंग यूनिट का हिस्सा हैं। इससे पहले वह केकेआर के लिए भी काम कर चुके हैं। मुंबई से आने वाले नायर कई खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं। क्रिकबज की मानें तो अब नायर रोहित की फिटनेस पर काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया को कितना फायदा?

अगर रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे विश्व कप 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं तो ये टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज है। हिटमैन अपनी शानदार कप्तानी से खासा प्रभावित कर चुके हैं। हिटमैन ने वनडे विश्व कप 2023 में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को बिना एक भी मैच गंवाए फाइनल तक का सफर तय कराया था। वहीं टी-20 विश्व कप 2024 में भी भारतीय टीम हिटमैन की कप्तानी में अजेय रहते हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबला जीता था।

रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारत को लगभग सभी मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके अलावा उन्होंने फाइनल में 76 रनों की पारी खेली थी और भारत को खिताबी मुकाबले जिताने में मदद की थी। अब तक रोहित शर्मा ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच में 40.57 की औसत के साथ 4301 रन बनाए हैं। इसके अलावा 273 वनडे मैच में उन्होंने 48.76 की औसत के साथ 11168 रन बनाए हैं। वहीं 159 टी-20 मैच में हिटमैन के बल्ले से 4231 रन निकले हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola