Rinku Singh: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का ऐलान हो गया है। 21 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए रिंकू सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। उन्हें भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। भुवनेश्वर कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की कप्तानी की थी। ये पहली बार होगा कि रिंकू सीनियर स्तर पर राज्य की किसी टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपनी कप्तानी में यूपी टी20 लीग में मेरठ मैवरिक्स को खिताब जिताया था।
रिंकू सिंह ने जताई खुशी
टीम की कप्तानी मिलने के बाद रिंकू सिंह ने कहा, “यूपी टी20 लीग में कप्तानी करना में लिए बहुत बड़ा मौका था। इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला था। मैंने यूपी टी20 लीग में गेंदबाजी पर भी ध्यान दिया था। मॉडर्न डे क्रिकेट में एक ऐसे खिलाड़ी कि जरूरत होती है, जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कर सके। मैंने अपनी गेंदबाजी पर भी वर्क किया है। कप्तान के रूप में मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैंने इसके लिए तैयार हूं।”
‘नहीं सोच रहा हूं KKR की कप्तानी के बारे में’
हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रिंकू सिंह को आने वाले आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी मिल सकती है। इस पर रिंकू सिंह का कहना है कि उनका ध्यान अभी सिर्फ टीम को विजय हजारे ट्रॉफी जिताने पर है। उन्होंने कहा, “मैं आईपीएल में KKR की कप्तानी को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। मेरा सारा ध्यान अभी उत्तर प्रदेश की टीम पर है। हम विजय हजारे ट्रॉफी जीतना चाहते हैं। हमें पहली बार इसे 2015-16 में जीता था।
घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
रिंकू के लिस्ट-ए में आंकड़े बेहद शानदार है। उन्होंने 52 पारियों में 48.69 की औसत और 94.8 के स्ट्राइक रेट से कुल 1899 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 17 अर्धशतक बनाए हैं। ऐसे में उनकी नजर अब इस टूर्नामेंट में अच्छा करके वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने पर होगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
26 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines