Daren Sammy:डैरेन सैमी को सभी प्रारूपों में वेस्टइंडीज पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के क्रिकेट निदेशक माइल्स बैसकॉम्ब ने सेंट विंसेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। सैमी आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल, 2025 से टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। हालांकि इस दौरान वो लिमिटेड ओवर टीम के कोच बने रहेंगे।
लिमिटेड ओवर क्रिकेट में सुधरा है टीम का प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी आंद्रे कोली की जगह रेड-बॉल टीम के मुख्य कोच होंगे। सैमी ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2016 में वेस्टइंडीज को दो टी20 वर्ल्ड कप जिताए थे। 2023 में कोच बनाने बाद से वेस्टइंडीज की टीम का लिमिटेड ओवर क्रिकेट में प्रदर्शन सुधरा है। इसके बाद से ही डैरेन सैमी की काफी ज्यादा प्रशंसा हो रही है। उनके कोच बनने के बाद से ही वेस्टइंडीज की लिमिटेड ओवर की टीम में बदलाव आए हैं।
वेस्टइंडीज क्रिकेट ने किया ये ट्वीट
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, “डैरेन सैमी 1 अप्रैल, 2025 से सीनियर मेंस टीम के मुख्य कोच होंगे। सेंट विंसेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीडब्ल्यूआई के क्रिकेट निदेशक माइल्स बास्कोम्बे द्वारा यह घोषणा की गई है।”
सैमी के सामने हैं बड़ी चुनौती
एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में, सैमी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मॉडर्न डे क्रिकेट में उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचाया था। कोच बनाने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज की लिमिटेड ओवर की टीम को भी बदल दिया है। टीम में नए खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में अब उनके सामने टेस्ट टीम को भी फिर से बेहतर करने की चुनौती होगी। रेड बॉल क्रिकेट में वेस्टइंडीज टीम का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines