R Ashwin on Bhuvneshwar Kumar: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हो गई है. भुवनेश्वर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. भुवी ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर फिर से टीम इंडिया में जगह बनाई है. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे.
इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. अश्विन का कहना है कि अगर भुवनेश्वर न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें वनडे टीम में भी शामिल किया जा सकता है और वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं.
भुवनेश्वर कुमार को लेकर अश्विन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर बात करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि चयनकर्ता उनपर नजर बनाए रखेंगे. उनके मुताबिक, अगर अगर भुवी न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें वनडे टीम में भी शामिल किया जा सकता है और वो वर्ल्ड कप भी खेल सकते हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर न्यूजीलैंड दौरे पर भी कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो भुवनेश्वर को तुरंत वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है.
अश्विन ने कहा, “वह अब न्यूजीलैंड जा रहे हैं. मैं आपको बता रहा हूं, अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हर कोई तुरंत कहेगा, उसे वनडे टीम में भी ले लो. चयनकर्ता उन पर कड़ी नजर रखेंगे. अगर वह गेंद स्विंग कराते हैं और अच्छी फिटनेस दिखाते हैं, तो जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार वर्ल्ड कप में भारत के लिए नई गेंद संभाल सकते हैं.”
‘टीम में अनुभव की जरूरत है’
अश्विन ने आगे वेस्टइंडीज सीरीज में भारतीय गेंदबाजों की हुई पिटाई पर चिंता जताते हुए कहा कि टीम में अनुभव की जरूरत है. उन्होंने कहा, “वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों की पिटाई हो हो रही है, उसे देखिए. टीम को गेंदबाजी विभाग में अनुभव की जरूरत है. अगर साउथ अफ्रीका जाकर ऐसी गेंदबाजी करेंगे, तो वे आपकी जमकर धुनाई करेंगे.”
अब सबकी नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज पर होंगी. इस सीरीज में भुवनेश्वर का प्रदर्शन उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के भविष्य के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में वापसी की अपनी दावेदारी मजबूत कर पाते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें- ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका, लंबी छलांग लगाकर की टॉप-10 में एंट्री
भुवनेश्वर खेल चुके हैं दो वनडे वर्ल्ड कप
36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए 2015 और 2019 में दो वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. भुवनेश्वर ने इन दोनों टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले, जिसमें 11 विकेट अपने नाम किए और उनकी इकॉनमी रेट 5.08 रही. हालांकि, भुवी ने भारत के लिए आखिरी वनडे मुकाबला 2022 में खेला था और इसी वजह से वह 2023 वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना सके थे.
उनके पास साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की परिस्थितियों में खेलने का भी अच्छा अनुभव है. उन्होंने इन दोनों देशों में सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 18 मुकाबले खेले हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका में वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. उन्होंने वहां 8 वनडे मैचों में सिर्फ 2 विकेट हासिल किए हैं. भुवी के नाम टी20I में 21 मैचों में 63 विकेट और 121 वनडे में 141 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- कौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? एक मैच में 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines