Bhuvneshwar Kumar: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भुवी को आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है. 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बैक टू बैक चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, IPL और घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद भी अभी तक उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी है. ऐसे में अब भुवी ने खुद अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले भुवनेश्वर?
यूपी T20 लीग के चौथे सीजन के आगाज से पहले भुवनेश्वर कुमार ने मीडिया से बातचीत में टीम इंडिया में अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. भुवी से जब वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मेरा काम खेलना है और मैं खेल रहा हूं. आगे क्या होगा, मैं इसकी भविष्यवाणी नहीं कर सकता.”
उन्होंने कहा कि, “मैं हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. जब मैं प्रदर्शन करता हूं तो अच्छा लगता है और जब नहीं कर पाता हूं तो यह समझने की कोशिश करता हूं कि क्या बेहतर किया जा सकता है. मेरे लिए यही तरीका है.” भुवी ने साफ कहा है कि अगर टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की तरफ से उन्हें कॉल आती है, तो वह खेलने से बिल्कुल इनकार नहीं करेंगे.
IPL 2026 में भुवी ने मचाया था धमाल
आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था. भुवी ने RCB के लिए 16 मैचों में 7.95 के इकोनॉमी रेट से कुल 28 विकेट हासिल किए. वह पूरे टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उनके इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज हो गई कि भुवनेश्वर को एक बार फिर टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए. कई पूर्व क्रिकेटर भी उनकी वापसी की को लेकर पैरवी कर चुके हैं.
इन सीरीज में मिल सकता है भुवी को मौका
IPL 2026 के बाद भारतीय टीम आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेल चुकी है. अब टीम के सामने एशियन गेम्स की चुनौती है. इसके अलावा, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी प्रस्तावित है.
एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज सीरीज के कार्यक्रम में टकराव की स्थिति है. ऐसे में टीम के गेंदबाजी संयोजन में बदलाव होने पर भुवनेश्वर कुमार के लिए वापसी का रास्ता खुल सकता है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन समेत कई दिग्गज पहले ही भुवी को टीम में दोबारा शामिल करने की बात कह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SLC XI: वार्म-अप मैच में फ्लॉप हुए ये 3 भारतीय गेंदबाज, विकेट के लिए तरसे, जमकर लुटाए रन
2022 के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं भुवनेश्वर
साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. भुवी ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट, 121 वनडे में 141 विकेट और 87 टी20I मुकाबलों में 90 विकेट हासिल किए हैं. जब वह भारतीय टीम से बाहर हुए थे, तब टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका नाम सबसे ऊपर था. ओवरऑल टी20 क्रिकेट की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार ने 332 मैचों में 363 विकेट अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SLC XI: टीम इंडिया की जर्सी में कैसा रहा आकिब नबी का प्रदर्शन? अभ्यास मैच में मिला मौका
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
8 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
16 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
50 mins agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
2 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines