DC vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि आरसीबी के लिए ये फैसला सही भी साबित हुआ. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में ही दिल्ली के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दोनों की धारदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाजों ने सरेंडर बोल दिया.
4 ओवर में 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
दिल्ली को पहला झटका साहिल पारख के रूप में लगा, जब पहले ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता किया. इसके बाद तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने केएल राहुल और समीर रिजवी को पवेलियन लौटाया. फिर आरसीबी की ओर से तीसरा ओवर करने आए भुवी ने ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को आउट किया. वहीं, चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर हेजलवुड ने नितीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई. इस तरह दिल्ली ने 4 ओवर में अपने 6 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया.
मैंच में अब तक भुवनेश्वर कुमार 3 ओवर में केवल 5 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि हेजलवुड ने 3 ओवर में 8 रन खर्च कर 3 विकेट लिए.
दिल्ली का फ्लॉप शो
दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिल पारख ने 0 और केएल राहुल ने 1 रन बनाए. वहीं, नितीश राणा ने 9 गेंदों में 1 और समीर रिजवी पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली को पांचवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. डेविड मिलर ने थोड़ी देर क्रीज पर समय बिताया. लेकिन रसिख सलाम डार ने उन्हें 9वें ओवर में आउट किया. उन्होंने 18 गेंदों में 19 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई इंडियंस टीम में अचानक हुई इस मैच विनर की एंट्री, मिचेल सैंटनर को किया रिप्लेस
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
17 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
38 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
41 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
56 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines