DC vs RCB: 4 ओवर में ढहा दिल्ली का किला, भुवनेश्वर-हेजलवुड की घातक गेंदबाजी से मचा हाहाकार

DC vs RCB IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूटी और दिल्ली की बल्लेबाजी युनिट को चारों खाने चित कर दिया.

Cricket News - 2026-04-27T204128.737

DC vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 27 अप्रैल को मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि आरसीबी के लिए ये फैसला सही भी साबित हुआ. आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 ओवर में ही दिल्ली के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. दोनों की धारदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली के बल्लेबाजों ने सरेंडर बोल दिया.

विज्ञापन

4 ओवर में 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

दिल्ली को पहला झटका साहिल पारख के रूप में लगा, जब पहले ओवर की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता किया. इसके बाद तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने केएल राहुल और समीर रिजवी को पवेलियन लौटाया. फिर आरसीबी की ओर से तीसरा ओवर करने आए भुवी ने ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को आउट किया. वहीं, चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर हेजलवुड ने नितीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई. इस तरह दिल्ली ने 4 ओवर में अपने 6 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया.

विज्ञापन

मैंच में अब तक भुवनेश्वर कुमार 3 ओवर में केवल 5 रन खर्च कर 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि हेजलवुड ने 3 ओवर में 8 रन खर्च कर 3 विकेट लिए.

दिल्ली का फ्लॉप शो

दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिल पारख ने 0 और केएल राहुल ने 1 रन बनाए. वहीं, नितीश राणा ने 9 गेंदों में 1 और समीर रिजवी पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए. इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स 3 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली को पांचवां झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. डेविड मिलर ने थोड़ी देर क्रीज पर समय बिताया. लेकिन रसिख सलाम डार ने उन्हें 9वें ओवर में आउट किया. उन्होंने 18 गेंदों में 19 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ