UP T-20 League 2024: यूपी टी-20 लीग अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। लीग में कई खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया, जबकि कई खिलाड़ी अपनी टीम के लिए मायूस भी साबित हुए। आईपीएल में भाग लेने वाले कई खिलाड़ी भी इस लीग का हिस्सा बने थे। लेकिन कुछ खिलाड़ी अपनी फ्रेंचाइजी के लिए बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर सके। लखनऊ फाल्कंस की ओर से हिस्सा लेते हुए एक खिलाड़ी ने निराश प्रदर्शन किया, जबकि ये खिलाड़ी आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के होश उड़ाता है।
यूपी टी-20 लीग में नहीं कर सके खासा प्रभावित
लखनऊ फाल्कंस की ओर से हिस्सा लेते हुए भुवनेश्वर कुमार का यूपी टी-20 लीग 2024 औसतन रहा। उन्होंने अब तक खेले गए 9 मुकाबले में किफायती गेंदबाजी की है। लेकिन अधिक विकेट झटकने में कामयाब नहीं हो सके। अब तक भुवी ने केवल 5 विकेट झटके हैं। इस दौरान अनुभवी गेंदबाज ने 6.23 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं। आईपीएल और भारतीय टीम के लिए कई सालों तक दमदार प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर, युवा खिलाड़ियों के खिलाफ आग नहीं उगल सके, जबकि लखनऊ ने उन्हें ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। उन्हें 30.25 लाख रुपये मिले थे। लेकिन वह, अपनी टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि अब लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। आईपीएल 2024 में 176 मैच खेलने का अनुभव रखने वाले भुवी ने 181 विकेट हासिल किए हैं।
टीम इंडिया से चल रहे हैं दूर
34 साल के भुवी को इन दिनों टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है। उन्होंने साल 2022 में भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में नहीं देखा गया। जाहिर है कि चयनकर्ता की नजरें इन दिनों सीनियर खिलाड़ियों पर नहीं हैं। टीम इंडिया में इन दिनों अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। ऐसे में भुवी की वापसी भी काफी मुश्किल नजर आ रही है। भारत के लिए भुवी ने वनडे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने खेले गए 21 टेस्ट मैच में 63 विकेट हासिल किए हैं। जबकि 121 वनडे मैच में भुवी के नाम 141 सफलता दर्ज है। वहीं 87 टी-20 मैच में उन्होंने 90 बल्लेबाजों को निशाना बनाया है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: एक मैच ऐसा भी, जब सूरज की रोशनी की वजह से रोका गया मुकाबला
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines