---विज्ञापन---

MI vs RCB: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, सीएसके के पूर्व दिग्गज को पछाड़ बनाया महारिकॉर्ड

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सीएसके के पूर्व दिग्गज को पछाड़ा है।

---विज्ञापन---

Bhuvneshwar Kumar: मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की ओर से हिस्सा लेते हुए भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया। इस मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से पराजित किया। उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ा है। भुवी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। इस मैच में भुवी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 48 रन खर्च किए थे और 1 विकेट हासिल किया था। हालांकि एक विकेट झटकते ही भुवी ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि कर ली।

भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सीएसके के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को पछाड़ा है, जिनके नाम आईपीएल इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब इस लिस्ट में भुवी ने अपना नाम स्थापित कर लिया है। भुवी ने ये कारनामा 179 पारी में किया है। उनके नाम अब 184 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं ड्वेन ब्रावो ने 158 पारियों में 183 विकेट झटके हैं।

---विज्ञापन---

लिस्ट में तीसरा नाम लसिथ मलिंग का आता है। उन्होंने 122 पारियों में 170 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है। चौथे नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके नाम 165 विकेट दर्ज हैं। वहीं पांचवें नंबर पर उमेश यादव 147 पारी में 144 विकेट के साथ विराजमान हैं।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

184* – भुवनेश्वर कुमार (179 पारी)
183 – ड्वेन ब्रावो (158 पारी)
170 – लसिथ मलिंगा (122 पारी)
165* – जसप्रीत बुमराह (134 पारी)
144 – उमेश यादव (147 पारी)

---विज्ञापन---

इंटरनेशल करियर पर एक नजर

भुवनेश्वर कुमार फिलहाल भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 21 टेस्ट मैच में भारत की ओर से 63 विकेट चटकाए हैं, जबकि 121 वनडे मैच में भुवी ने 141 विकेट झटके हैं। इसके अलावा 87 टी-20 इंटरनेशनल मैच में भुवी ने 90 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: तिलक वर्मा को क्यों दिया गया रिटायर्ड आउट? हार्दिक पांड्या ने बताई पूरी सच्चाई

---विज्ञापन---

First published on: Apr 08, 2025 12:48 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola