हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

"बेवकूफ तू नहीं मैं हूं..", साथी खिलाड़ी ने एमएस धोनी पर किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni: साल 2019 में एमएस धोनी अपने साथी खिलाड़ी पर बुरी तरह भड़के थे। उन्होंने इस खिलाड़ी को यहां तक कह दिया था कि बेवकूफ तू नहीं मैं हूं। इस बात का खुलासा साथी खिलाड़ी ने हाल ही में किया है।

विज्ञापन
Ms Dhoni

MS Dhoni: अपने शांत स्वभाव के लिए पहचान रखने वाले एमएस धोनी की लोकप्रियता आज किसी से छुपी नहीं है। वैसे तो माही ने 15 अगस्त साल 2020 में ही इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन कैप्टन कूल ने आईपीएल से संन्यास नहीं लिया। वह फिलहाल सीएसके टीम के सबसे अहम सदस्य हैं। हालांकि माही साल 2019 में अपने जूनियर खिलाड़ी पर भड़क गए थे। जिसका खुलासा अब 5 साल बाद उनके साथी खिलाड़ी ने किया है।

एमएस धोनी का गुस्सा

वैसे तो माही को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। लेकिन कई बार मैदान पर उन्हें साथी खिलाड़ियों के साथ गुस्सा करते हुए भी देखा गया है। मनीष पांडे के साथ बल्लेबाजी करते हुए एक बार धोनी सरेआम भड़क उठे थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। हालांकि अब धोनी के गुस्से को लेकर उनके पूर्व साथी खिलाड़ी मोहित शर्मा ने खुलासा किया है, जब उन्होंने अपने जूनियर खिलाड़ी पर गुस्सा निकाला था।

दरअसल मोहित शर्मा एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने थे। जहां उन्होंने धोनी और दीपक चाहर को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साल 2019 में दीपक सीएसके की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। इस सीजन दीपक ने 22 विकेट भी झटके थे। चेन्नई में हुए एक मैच के दौरान दीपक ने एक नकल गेंद फेंकी। इस गेंद पर चौका या छक्का लगा था। जिसके बाद धोनी ने दीपक से नकल गेंद फेंकने को मना किया। लेकिन दीपक ने अगली कुछ गेंद के बाद फिर से नकल गेंद डाली। इसके बाद धोनी दीपक के पास आए और कहा कि ‘बेवकूफ तू नहीं बेवकूफ मैं हूं’। धोनी और दीपक का ये किस्सा अब मोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा कर एक बार फिर से चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन

सीएसके के लिए मोहित का शानदार सफर

मोहित शर्मा ने 4 साल सीएसके के लिए खेला है। पहले उन्होंने साल 2013 से 2015 तक पीली जर्सी के लिए अपनी सेवाएं दी। इसके बाद मोहित ने 2019 में भी येलो आर्मी के लिए खेला। सीएसके की ओर से मोहित ने 57 विकेट झटके हैं। हालांकि फिलहाल मोहित शर्मा गुजरात टाइटंस का हिस्सा है। वे 3 साल से इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  रोहित शर्मा का ये वीडियो देखा क्या? अपने ही खिलाड़ियों के साथ ऐसा करते दिखे हिटमैन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola