Beth Mooney: ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज महिला क्रिकेटर बेथ मूनी ने शनिवार को इतिहास रच दिया है, जहां वो इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। मूनी ने तीसरे दिन के खेल के पहले सेशन में 155 गेंदों पर शतक पूरा किया और आखिर में 173 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुईं।
मूनी ने की इन खिलाड़ियों की बराबरी
इंग्लैंड की हीथर नाइट, टैमी ब्यूमोंट और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली अन्य तीन महिला बल्लेबाज हैं। मूनी और एनाबेल सदरलैंड के जोरदार शतक के दम पर कंगारू टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 270 रनों की बड़ी लीड हासिल की। इंग्लैंड महिला टीम की दूसरी पारी में भी हालत खस्ता है, जहां टीम मैच हारने के करीब है।
यह भी पढ़ें: AUS vs SL: गॉल के मैदान में हो गया गजब खेल, नाथन लियोन के नाम जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड
जारी है एनाबेल सदरलैंड का ड्रीम फॉर्म
मूनी से पहले शतक जड़ने वाली एनाबेल सदरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में अपना ड्रीम फॉर्म जारी रखी। सदरलैंड प्रतिष्ठित एमसीजी में टेस्ट शतक लगाने वाली पहली महिला बनीं। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली इस युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई महिला द्वारा सबसे ज्यादा तीन टेस्ट शतक लगाने के मामले में बेट्टी विल्सन और जिल केनारे के रिकॉर्ड की बराबरी की।
टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक भी जड़ चुकी हैं सदरलैंड
दूसरे दिन चाय के बाद के सेशन में सदरलैंड ने 193 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अब तक छह टेस्ट मैचों में 83.71 की औसत से 586 रन बनाए हैं। पिछले साल सदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया था। लेकिन बाद में भारत की शेफाली वर्मा ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रोटियाज टीम के खिलाफ 194 गेंदों पर दोहरा शतक लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
5 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
6 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
6 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
6 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
7 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
7 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
7 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
8 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
9 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines