Most Expensive Over Cricket: क्रिकेट इतिहास में आज तक कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड बने हैं जिनको आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। कुछ रिकॉर्ड ऐसे में है जिनकी आप क्रिकेट में कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने वाले है। आज हम आपको क्रिकेट इतिहास के सबसे महंगे ओवर के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस ओवर में गेंदबाज ने 77 रन खर्च किए थे। एक ओवर में 77 रन खर्च करने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है लेकिन ऐसा काफी पहले हो चुका है।
न्यूजीलैंड क्रिकेटर के नाम है ये रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ये रिकॉर्ड बना था। साल 1990 के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाज बर्ट वेंस ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैंटरबरी के खिलाफ एक ओवर में 77 रन खर्च किए थे। बर्ट ने इस ओवर में 22 गेंद डाली थी। उनके इस ओवर में 17 गेंद नो बॉल थी। ये क्रिकेट इतिहास का आज तक का सबसे महंगा ओवर है। इतने रन आज तक किसी भी गेंदबाज ने एक ओवर में खर्च नहीं किए हैं। इस ओवर में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज ने 70 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें;- 16 की उम्र में इस खिलाड़ी ने तोड़ा 159 साल पुराना रिकॉर्ड, झटके 10 विकेट
इस तरह से रहा था ओवर
बर्ट वेंस ने अपने इस ओवर में 8 छक्के, 6 चौके खाए थे। इसके अलावा 6 बॉल की जगह 22 बॉल ओवर में डाली गई थी। क्योंकि 17 गेंद इसमें नो बॉल डाली गई थी। ली जर्मन ने इस ओवर में बर्ट वेंस के सामने बल्लेबाजी की थी। जिसमें उन्होंने 70 रन बल्ले से बनाए थे।
ओली रॉबिन्सन भी डाल चुके हैं महंगा ओवर
इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दूसरी सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड है। काउंटी क्रिकेट में ओली रॉबिन्सन ने ससेक्स बनाम लेस्टरशायर मैच के दौरान 43 रन रन खर्च किए थे।
ये भी पढ़ें;- UP T20 League 2024: 12 गेंद 39 रन, फिर आया रिंकू सिंह का तूफान; भुवनेश्वर की टीम को मिली जीत
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
2 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
3 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
3 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
3 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
4 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
4 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
4 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
5 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
5 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines