priyajit ghosh: क्रिकेट जगत से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। बंगाल के 22 साल के क्रिकेटर प्रियजीत घोष का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रियजीत शुक्रवार की सुबह जिम में वर्कआउट करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान युवा खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और मौके पर ही घोष ने दम तोड़ दिया। इस खबर के आते ही क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है।
साल 2018-19 में बनाए सबसे ज्यादा रन
प्रियजीत पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले थे। उनका सपना बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करना था। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे थे। वह बंगाल का सीनियर लेवल पर प्रतिनिधत्व कर भारतीय नेशनल टीम में जगह बनाना चाहते थे। उन्होंने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले जिला स्तर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2018-19 सीजन में उन्होंने जिला स्तर अंडर-16 प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस वजह से उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की तरफ से सम्मानित किया गया था और उन्हें मेडल भी मिला था।
अस्पताल में हुई मौत
शुक्रवार 1 अगस्त की सुबह वह बोलपुर के मिशन कम्पाउंड एरिया स्थित एक जिम में फिटनेस के लिए पहुंचे। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करते थे। जिम में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। इस वजह से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी देर हो गई थी और अंत में युवा खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद क्रिकेट जगत में गम का माहौल है। उनके परिवार में शोक की लहर है।
परिवार सूत्रों का कहना है कि प्रियजीत अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर थे। वह हर दिन अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते थे। लेकिन किसो को क्या पता था कि फिटनेस करते समय उनकी मौत हो जाएगी। हार्ट अटैक की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुछ महीने पहले पंजाब के फिरोजपुर में भी एक युवा खिलाड़ी ने मैच के दौरान हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
45 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
52 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines