22 साल के क्रिकेटर की अचानक हुई मौत, चौंकाने वाली वजह आई सामने
priyajit ghosh: बंगाल के 22 साल के खिलाड़ी ने दुनिया को अलिवदा कह दिया है। अचानक हुई मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

priyajit ghosh: क्रिकेट जगत से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। बंगाल के 22 साल के क्रिकेटर प्रियजीत घोष का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रियजीत शुक्रवार की सुबह जिम में वर्कआउट करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान युवा खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और मौके पर ही घोष ने दम तोड़ दिया। इस खबर के आते ही क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है।
प्रियजीत पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रहने वाले थे। उनका सपना बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में प्रतिनिधित्व करना था। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे थे। वह बंगाल का सीनियर लेवल पर प्रतिनिधत्व कर भारतीय नेशनल टीम में जगह बनाना चाहते थे। उन्होंने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले जिला स्तर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। साल 2018-19 सीजन में उन्होंने जिला स्तर अंडर-16 प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस वजह से उन्हें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की तरफ से सम्मानित किया गया था और उन्हें मेडल भी मिला था।
Priyojit Ghosh – a talented cricketer hailing from Bengal aged 22 has passed away suffering a cardiac arrest today.
— Saptak Sanyal (@SanyalwithStats) August 1, 2025
Priyojit was a resident of Bolpur, Birbhum district of WB. He was the highest run getter in U-16 CAB district cricket in the 2016-17 season.
We mourn the loss of pic.twitter.com/mm16lM6N61
शुक्रवार 1 अगस्त की सुबह वह बोलपुर के मिशन कम्पाउंड एरिया स्थित एक जिम में फिटनेस के लिए पहुंचे। वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत करते थे। जिम में उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। इस वजह से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी देर हो गई थी और अंत में युवा खिलाड़ी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद क्रिकेट जगत में गम का माहौल है। उनके परिवार में शोक की लहर है।
परिवार सूत्रों का कहना है कि प्रियजीत अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर थे। वह हर दिन अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत करते थे। लेकिन किसो को क्या पता था कि फिटनेस करते समय उनकी मौत हो जाएगी। हार्ट अटैक की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुछ महीने पहले पंजाब के फिरोजपुर में भी एक युवा खिलाड़ी ने मैच के दौरान हार्ट अटैक की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: