Ben Stokes Wicket: मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन के जाल में बुरी तरह से उलझकर रह गए। पाकिस्तान ने अपने स्पिनर्स के बूते इंग्लिश टीम को एकतरफा अंदाज में 152 रन से हराया। नोमान अली इंग्लैंड के लिए काल साबित हुए और उन्होंने दूसरी पारी में आठ इंग्लिश बैटर्स को पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान बेन स्टोक्स भी टीम की लाज नहीं बचा सके और 37 रन बनाकर चलते बने। स्टोक्स के साथ ऐसा खेल हुआ कि वह बीच क्रीज में खड़े होकर अपने विकेट का तमाशा देखते रह गए। इंग्लिश कैप्टन के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
स्टोक्स के साथ हुआ खेल
बेन स्टोक्स 36 गेंदों पर 37 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और क्रीज पर पूरी तरह से सेट नजर आ रहे थे। स्टोक्स के रहते लग रहा था कि इंग्लिश टीम मैच में कमबैक कर पाएगी। इसी बीच, नोमान अली की एक गेंद पर स्टोक्स ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने बल्ले पर से कंट्रोल खो बैठे। इंग्लिश कप्तान क्रीज से आगे निकले और उनका बैट हाथ से छूट गया। स्टोक्स आधी क्रीज तक पहुंच गए और बॉल को पूरी तरह से मिस कर गए। बीच क्रीज में खड़े होकर स्टोक्स ने जब पीछे मुडकर देखा तो कीपर मोहम्मद रिजवान ने उन्हीं की आंखों के सामने बेहद आसानी से स्टंप उड़ा दिए। स्टोक्स बदकिस्मत रहे और उनको 37 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
नोमान-साजिद ने बरपाया कहर
पाकिस्तान की ओर से नोमान अली और साजिद खान ने जमकर कहर बरपाया। पहली पारी में साजिद खान ने अपनी घूमती गेंदों से इंग्लिश बल्लेबाजों की नाम में दम किया और 7 विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी इनिंग में यह काम नोमान अली ने करके दिखाया। नोमान ने घातक स्पेल फेंकते हुए सिर्फ 46 रन देकर 8 विकेट निकाले और इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। पाकिस्तान के इन दो स्पिनर्स ने मिलकर दूसरी इनिंग में पूरी इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। 1987 के बाद यह पहला मौका रहा, जब एक ही टेस्ट मैच में पाकिस्तान के दो स्पिन गेंदबाजों ने पांच विकेट चटकाए।
ताश के पत्तों की तरह बिखरा बैटिंग ऑर्डर
पाकिस्तान से मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। बेन डकेट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, तो जैक क्राउली भी सिर्फ 3 रन ही बना सके। इनफॉर्म बल्लेबाज जो रूट को साजिद खान ने एक बार फिर अपनी फिरकी में फंसाया और उन्हें सिर्फ 18 रन पर चलता किया। हैरी ब्रूक का भी बल्ला खामोश रहा और वह महज 16 रन बनाकर आउट हुए। टीम की ओर से सबसे अधिक 37 रन बेन स्टोक्स ने बनाए। इंग्लिश कप्तान के आउट होते ही टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 144 रनों पर ढेर हो गई।
संबंधित खबरें
लक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
35 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines