Ben Stokes Record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेला गया तीसरा और आखिरी टेस्ट उनके करियर का अंतिम मुकाबला रहा. अपनी आखिरी टेस्ट पारी में स्टोक्स ने 20 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 30 रन बनाए और क्रिकेट को अलविदा कहा.
हालांकि, जाते जाते स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना गए हैं, जिसे तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. हालांकि, भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस महारिकॉर्ड के सबसे ज्यादा करीब हैं, जो एक्टिव प्लेयर हैं. आने वाले समय में पंत इस रिकॉर्ड को अपने नाम भी कर सकते हैं.
बेन स्टोक्स के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम दर्ज है. स्टोक्स ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए खेले 122 टेस्ट में कुल 138 छक्के जड़े, जो इस प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्टोक्स ने 7272 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 14 शतक और 37 अर्धशतक निकले. उन्होंने 34.46 की औसत और 58.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कई यादगार पारियां खेलीं और आक्रामक बल्लेबाजी की नई मिसाल कायम की.
सिर्फ 3 बल्लेबाजों ने लगाए हैं 100 से ज्यादा टेस्ट छक्के
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ तीन बल्लेबाज ही 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा कर पाए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर बेन स्टोक्स (138) हैं. उनके बाद न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम (107) और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100) का नाम आता है. इसके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी 98 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी टेस्ट क्रिकेट में 98 छक्के लगाए हैं. हालांकि, ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें- कुक से मारपीट के आरोप पर शशांक सिंह का पहला बयान आया सामने, बताई पूरी सच्चाई
स्टोक्स के रिकॉर्ड के सबसे करीब हैं ऋषभ पंत
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस लिस्ट में 97 छक्कों के साथ छठे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 50 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है. साल 2018 में टेस्ट डेब्यू करने वाले पंत मौजूदा समय में ऐसे एक्टिव बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. पंत के पास जल्द ही 100 टेस्ट छक्कों का आंकड़ा छूने का शानदार मौका है. इसके बाद उनकी नजर बेन स्टोक्स के 138 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी.
हालांकि, स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ना ऋषभ पंत के लिए आसान नहीं होगा. इस ऐतिहासिक उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें अभी 42 और छक्कों की जरूरत है. टेस्ट क्रिकेट में सीमित मैच होने के कारण इस मुकाम तक पहुंचने में समय लगेगा. अगर पंत मौजूदा लय बरकरार रखते हैं तो उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने में कम से कम 2 साल लग सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू! प्रैक्टिस सेशन से मिले बड़े संकेत
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
32 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines