Ben Stokes: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच के बाद स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन देर रात लंदन के एक नाइट क्लब गए थे, क्लब में एक रग्बी खिलाड़ी के साथ झड़प हुई, जिसमें एक ECB सुरक्षा गार्ड घायल हो गया और उसे टांके लगवाने पड़े. ECB ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. अब खबर है कि स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: गेंद से घायल हुआ बच्चा, अर्जुन तेंदुलकर ने ऐसे संभाला पूरा मामला
बेन स्टोक्स ले सकते हैं संन्यास
टॉकस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइट क्लब विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. द क्रिकेटर के वरिष्ठ संवाददाता जॉर्ज डोबेल स्टोक्स के रिटायरमेंट पर बोलते हुए कहा “जो कुछ भी मैं सुन रहा हूं, उससे मुझे डर लग रहा है कि स्टोक्स ही पहले कदम उठाएंगे. और, दुख की बात है कि मुझे यह भी सुनने को मिल रहा है कि वे पद छोड़ देंगे और संभवतः संन्यास भी ले लेंगे. मुझे लगता है कि यह बेहद खेदजनक होगा और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा नहीं करेगा. मुझे उम्मीद है कि वह डटकर अपने हक के लिए लड़ेगा, यही वह बेन स्टोक्स है जिसे हम जानते हैं.”
ईसीबी जांच में जुटी
नाइटक्लब विवाद के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड जांच में जुट गई है. ईसीबी ने जारी एक बयान में कहा “बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार की सुबह तड़के एक नाइट क्लब में मौजूद थे, तभी एक घटना घटी. हम फिलहाल और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, और दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम के बारे में घोषणा उचित समय पर की जाएगी.”
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 121 टेस्ट मैच में 34.58 की औसत 7228 रन बनाए हैं. इसके अलावा 114 वनडे मैच में उन्होंने 41.22 की औसत के साथ 3463 रन बनाए. इसके अलावा 43 टी-20 मैच में उन्होंने 21.66 की औसत के साथ 585 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई जीत, बांग्लादेश ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
6 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स
8 mins ago30 की उम्र में स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने लिया संन्यास
29 mins agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
40 mins agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
50 mins agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
51 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
53 mins ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 hr agoबेंगलुरु मैच में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines