Marnus Labuschagne And Ben Stokes: एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में खेला जा रहा है. 5 जनवरी को दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. दूसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. ये मामला तीसरे सेशन के दौरान देखने को मिला, जब दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल गर्मा गया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्टोक्स और लाबुशेन आमने सामने
ओवर खत्म होने के बाद जब स्टोक्स लाबुशेन के पास से गुजरे तो उन्होंने कुछ कहा. इसके बाद स्टोक्स ने लाबुशेन के कंधे पर हाथ रखकर उनसे बात की. इस दौरान वह काफी आक्रामक अंदाज में नजर आए. दोनों के बीच कुछ देर तक बहस चली. फिर अंपायर ने आकर मामला शांत करा दिया. हालांकि इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने लापरवाही भरा शॉट खेला और जैकब बेथल के हाथों में कैच दे बैठे. स्टोक्स के साथ माइंडगेम खेलना लाबुशेन को भारी पड़ गया.
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास कितने अमीर हैं? आलीशान मकान, लग्जरी कार के साथ जानिए उनकी पूरी नेट वर्थ
ऐसा है मैच का हाल
पहली पारी में इंग्लैंड ने बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 242 गेंदों में 160 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 97 गेंदों में 84 रन बनाए. वहीं, जेमी स्मिथ ने 76 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. इस तरह इंग्लैंड ने 97.3 ओवर में 384 रन बनाए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 34.1 ओवर में 166/2 रन बना लिए हैं. ट्रेविस हेड 87 गेंदों में 91 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं. जबकि लाबुशेन ने 68 गेंदों में 48 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया 218 रनों से पीछे है. बता दें कि अब तक खेले गए 4 मैच में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. टीम ने 3 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 1 जीत नसीब हुई थी.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मोहम्मद सिराज क्यों रहे अनलकी? उनके पुराने साथी ने बता दी बड़ी वजह
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
4 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
5 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
7 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
8 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines