IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 से 27 जुलाई के बीच मैनचेस्टर में खेला गया। इस मैच का नतीजा नहीं नकल पाया। हालांकि चौथे दिन ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम एक पारी से इस मुकाबले को जीत लेगी। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने उम्मीद पर पानी फेर दिया। मैच के बाद बेन स्टोक्स रवींद्र जडेजा पर गुस्सा हो गए। इस वजह से उन्होंने हाथ तक नहीं मिलाया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
जडेजा से क्यों गुस्सा हुए स्टोक्स?
दरअसल ,खेल के आखिरी क्षणों नें स्टोक्स मैच को ड्रॉ कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जडेजा से पेशकश की। लेकिन जडेजा ने मैच ड्रॉ करने का फैसला नहीं किया और अंत तक खेलने के लिए स्टोक्स से कहा। जिसके बाद स्टोक्स नाराज हो गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस भी हुई। नतीजा ये हुआ कि स्टोक्स ने मैच के बाद जडेजा से हाथ नहीं मिलाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जडेजा और सुंदर की ऐतिहासिक पारी
जडेजा और सुंदर ने भारत की ओर से ऐतिहासिक शतक बनाया और अंत तक नाबाद भी रहे। वॉशिंगटन सुंदर ने 206 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी नाबाद 185 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। जडेजा ने 13 चौके और 1 छक्के अपने नाम किए। दोनों ने अंत तक बल्लेबाजी की और मैच ड्रॉ कराने में सबसे अहम किरदार प्ले किया।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए। इंग्लैंड ने 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारत ने दूसरी पारी में 0 के ही स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद केएल राहुल 90 और गिल ने भी 103 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026 LIVE: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने फाइनल में बनाई जगह, सिल्वर मेडल किया पक्का
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
7 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
9 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
9 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
10 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines