Ben Curran Century: क्रिकेट मैदान पर अक्सर कई भाईयों की जोड़ी को खेलते हुए देखा गया है। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों में ज्यादातर ये देखने को मिला है। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन और टॉम करन दोनों भाई खेलते हैं। हालांकि उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम बेन करन है जो इंग्लैंड नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के लिए क्रिकेट खेल रहा है। वहीं उनके पिता भी एक क्रिकेटर थे, लेकिन सैम करन, टॉम करन और उनके पिता क्रिकेट मैदान पर वो कारनामा नहीं कर पाए जो अब बेन करन ने करके दिखाया है।
करन फैमिली का पहला शतकवीर
सैम करन और टॉम करन इंग्लैंड के लिए खेला करते हैं, लेकिन उनका छोटा भाई बेन करन जिम्बाब्वे के लिए खेलता है। हालांकि, सैम करन और टॉम करन अभी तक क्रिकेट मैदान पर शतक नहीं लगा पाए हैं, यहां तक की उनके पिता भी अपने करियर में शतक नहीं लगा पाए थे, लेकिन अब उनको छोटे भाई बेन करन ने पहला शतक लगाया है। करन फैमिल में बेन पहले शतकवीर क्रिकेटर बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: मुबंई इंडियंस ने गुजरात के खिलाफ बनाया शानदार रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं कर पाई ऐसा
आयरलैंड के खिलाफ जड़ा शतक
बीते दिन जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बेन करन ने 130 गेंदों पर नाबाद 118 रन की पारी खेली थी। जिसके चलते जिम्बाब्वे ने मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते बेन करन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 240 रन बनाए थे। जिसके बाद जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को 39.3 ओवर में महज 1 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।
ये भी पढ़ें:- PAK vs NZ: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? ऐसा रहेगा आज कराची का मौसम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines