Australian players on Yashasvi Jaiswal: आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा। पिछली बार इस सीरीज को भारत ने अपने नाम किया था। तब इस सीरीज की मेजबानी भारत ने की थी। लेकिन इस बार कहानी अलग है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया की धर्ती पर खेली जानी है। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अभी से ही खौफ में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों ने यशस्वी जायसवाल का लोहा माना है।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने माना लोहा
स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के टॉप क्रिकेटरों से कुछ भारतीय खिलाड़ियों का नाम बताने के लिए कहा गया, जो उनके मुताबिक भारत से आने वाले भविष्य के सुपरस्टार बनेंगे। जिसमें ज्यादातर खालिड़ियों ने बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लिया। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों ने शुभमन गिल का भी नाम लिया। लेकिन ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जायसवाल को ही अगला सुपरस्टार चुना है।
जाहिर है कि यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ समय में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का परिचय पूरी दुनिया के सामने पेश किया है। साल 2024 की शुरुआत में जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस सीरीज में दो, दोहरा शतक भी अपने नाम किया। जायसवाल पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए देखे गए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिल सकता है मौका
ऐसा पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि जायसवाल को आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मौका दिया जाएगा। अगर जायसवाल को आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मौका मिलता है तो वह कंगारुओं के खिलाफ अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से विरोधी टीम के होश उड़ा सकते हैं। अब तक भारत के लिए खेले गए 9 टेस्ट मैच की 16 पारियों में उन्होंने 68.53 की औसत के साथ 1028 रन बनाए हैं। वहीं भारत के लिए 23 टी-20 मैच में उन्होंने 36.15 की औसत के साथ 723 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: Video: बाबर आजम ने ‘फिसड्डी’ गेंदबाज को दिखाए तेवर, जड़े एक ओवर में पांच चौके
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
32 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
54 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines