Joe Root: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वो जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड बन जाता है। वो लगभग हर मैच में इस समय रन बना रहे हैं। पूरी दुनिया इस समय इस बात का इंतजार कर रही है कि कब वो टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। हालांकि इससे पहले जो रूट एक और भारतीय दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाज हैं जो रूट
इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने अभी तक 151 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान वो टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने पांचवें बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ नेबनाए हैं। वो इस समय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाज हैं। जो रूट 151 टेस्ट खेलकर अब तक 12886 रन बना चुके हैं। उन्होंने 36 शतक और 64 अर्धशतक बनाए हैं। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 50 के करीब है।
तोड़ सकते हैं इस दिग्गज भारतीय का रिकॉर्ड
जो रूट के निशाने पर अब राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड है। राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैच खेलकर 13288 रन बनाए हैं। ऐसे में रूट अगर वाले समय में 403 बना लेते हैं तो राहुल द्रविड़ से आगे निकल जाएंगे। इसके बाद उनके निशाने पर जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड होंगे।
जल्द पूरे कर सकते हैं 13000 रन
जो रूट फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में 13 हजार टेस्ट रन के आंकड़े को छूना चाहेंगे। टेस्ट क्रिकेट में 3 हजार से ज्यादा रन केवल चार ही बल्लेबाजों ने बनाए हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 14000 से ज्यादा रन सिर्फ सचिन ने बनाए हैं। सचिन ने 200 टेस्ट खेलकर 15921 रन बनाए हैं। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा जो रूट कब तक सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
8 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
12 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines