Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए तैयार है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। आईसीसी ने पाकिस्तान और दुबई को मेगा इवेंट की मेजबानी सौंपी है। रोहित शर्मा से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 5 भारतीय खिलाड़ी भारत की कप्तानी संभाल चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी का पहला एडिशन बांग्लादेश की मेजबानी में साल 1998 में खेला गया था। उस वक्त भारत की कप्तानी इस टूर्नामेंट में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने संभाली थी। वह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी संभालने वाले पहले कप्तान भी हैं। इसके बाद साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा एडिशन खेला गया। इस बार भारत की कमान सौरव गांगुली ने संभाली थी। वहीं साल 2002 और 2004 में भी सौरव ने कप्तानी का जिम्मा उठाया था। साल 2006 में राहुल द्रविड़ ने भारत की कमान अपने कंधे पर ली थी।
इसके बाद एमएस धोनी को साल 2009 और साल 2013 में कप्तानी का जिम्मा दिया गया था। कैप्टन कूल कहे जाने वाले एमएस धोनी ने साल 2013 में अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी को भारत के नाम कराया था। तब भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाई थी। इसके बाद साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली की झोली में गई।
विराट कोहली की अगुवाई वाली मेन इन ब्लू को मेगा इवेंट के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब रोहित आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए कप्तानी करने वाले छठे कप्तान बनने के लिए तैयार हैं।
20 फरवरी से अभियान की शुरुआत
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। मेन इन ब्लू अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, जहां टीम का सामना भारत के खिलाफ होगा। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। 2 मार्च को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलेगी।
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
10 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines