हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs BAN: बांग्लादेशी कप्तान ने भारत को ललकारा, बोले-टी-20 सीरीज को हर हाल में जीतेंगे

भारत-बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाली टी-20 सीरीज से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय टीम को ललकारा है।

विज्ञापन

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया अब 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम को टी-20 सीरीज में हिस्सा लेना है। ग्वालियर में होने वाले इस मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारतीय टीम को ललकारा है। उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही है और सीरीज जीतने का दावा भी किया है।

नजमुल का बड़ा बयान

शांतो ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा कि हम टी-20 सीरीज जीतना चाहते हैं। हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होनें विश्व कप को याद करते हुए कहा कि हमने मेगा इवेंट में अच्छी क्रिकेट खेली थी। हमारे पास सेमीफाइल में पहुंचने का अच्छा मौका था। हालांकि हम चूक गए थे। लेकिन इस बार हमारे पास नई टीम है। उन्होंने ये भी कहा कि वह टी-20 सीरीज में टेस्ट सीरीज को भूलाकर उतरेंगे।

इसके अलावा शांतो ने ये भी माना कि हम टेस्ट क्रिकेट में अपने खराब प्रदर्शन को भूलकर मैदान पर उतारना चाहेंगे। हम सभी जानते हैं कि टी-20 का खेल बिल्कुल अलग होता है। जो मैच में अच्छा खेलेगा वो मुकाबला अपने नाम करेगा।

विज्ञापन

बताते चलें कि भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए दोनों ही टीमों में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

भारतीय टीम का स्क्ववाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दूबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम  का स्क्वाड

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola