Zaheer Khan: जहीर खान का शुमार भारत के सफल तेज गेंदबाजों में होता है. साल 2011 वनडे विश्व कप में जहीर खान ने शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज शाहिद अफरीदी के साथ संयुक्त रूप से शामिल थे. जहीर ने भारत के लिए 14 सालों तक लगातार खेला. उनकी धारदार गेंदबाजी विरोधी टीम के बल्लेबाजों को खौफ में रखती थी. अब जहीर खान भारतीय टीम के बॉलिंग कोच बन सकते हैं. बीसीसीआई ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है.
युवा गेंदबाजों को निखारेंगे जहीर खान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तेज गेंदबाजों की अगली पीढी तैयार करने के लिए जहीर खान का दरवाजा खटखटाया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक जहीर खान मार्च के पहले सप्ताह में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने वाले हैं.
बीसीसीआई ने 9 फरवरी को बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के लिए तेज गेंदबाजी कोच के आवेदन मांगे थे. ऐसे में बोर्ड जहीर खान को ये जिम्मेदारी देना चाहती है. क्योंकि इससे पहले ट्रॉय कूली का कार्यकाल सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस से दिसंबर में ही खत्म हो गया था.
जहीर खान कोचिंग के लिए उत्सुक
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक सोर्स ने बताया कि “जहीर कोचिंग की भूमिकाएं निभाने के लिए बहुत उत्सुक हैं. वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़े रहे हैं और उनका मानना है कि वह क्रिकेटरों की अगली पीढ़ी की मदद कर सकते हैं. यह एक अच्छा संकेत है कि उनके कद के तेज गेंदबाज ने BCCI के कार्यक्रमों में रुचि दिखाई है. जहीर इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और एलएसजी के लिए बतौर कोच और मेंटॉर के रूप में काम कर चुके हैं.
भारतीय टीम के पास मौजूदा समय में तेज गेंदबाज के रूप में बहुत कम ही विकल्प बचे हैं. ऐसे में बोर्ड भविष्य के लिए नए तेज गेंदबाज तैयार करने में जुट चुकी है.
गौतम गंभीर के दोस्त की होगी छुट्टी?
जहीर खान राहुल द्रविड़ की तरह ही पहले सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस से भारतीय कोचिंग में कदम रख सकते हैं. ऐसे में वह आने वाले समय में भारतीय टीम के बॉलिंग कोच भी बन सकते हैं. फिलहाल भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल हैं, जो गौतम गंभीर के पुराने दोस्त भी हैं. जहीर खान के आते ही मोर्कल की भारतीय टीम से छुट्टी हो सकती है.
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
38 mins agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
56 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
5 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
14 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines