Rajeev Shukla on Gautam Gambhir Future: गौतम गंभीर को 2024 के मध्य में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया. इसके बाद से टेस्ट क्रिकेट में गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हो गया. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को सिर्फ एक और इंग्लैंड के खिलाफ दो जीत मिली. गौतम गंभीर घर पर 5 टेस्ट मैच हारे हैं और हेड कोच के रूप में ये सबसे खराब रिकॉर्ड है. कई फैंस के मन में सवाल है कि गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच पद से छुट्टी होगी, या नहीं. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने अब गंभीर के फ्यूचर पर चुप्पी तोड़ी.
राजीव शुक्ला ने गौतम गंभीर के फ्यूचर पर दिया बयान
BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने एएनआई को इंटरव्यू देते हुए गौतम गंभीर को हेड कोच पद से हटाए जाने की बातों पर विराम लगाया. उन्होंने साफ किया कि अभी नया हेड कोच नियुक्त करने का कोई भी प्लान नहीं है. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘मैं गौतम गंभीर से जुड़ी मीडिया में सामने आ रही अफवाहों पर साफ शब्दों में जवाब देना चाहता हूं. BCCI सचिव (देवजीत सैकिया) ने पहले ही साफ कर दिया है कि उन्हें भारत के हेड कोच पद से हटाने और नया कोच लाने का कोई भी प्लान नहीं है.’
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026: इंजरी के बावजूद ऑस्ट्रेलियन टीम में शामिल होंगे ये 2 खूंखार पेस बॉलर्स
वनडे और टी20 में कैसा रहा है गौतम गंभीर का प्रदर्शन?
टेस्ट में भले ही गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया कुछ खास नहीं कर पाई है लेकिन वनडे और टी20 में उनका रिकॉर्ड बढ़िया रहा है. गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया और फिर एशिया कप 2025 भी जीता. गौतम के हेड कोच बनने के बाद भारत एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में गौतम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. सिर्फ टेस्ट में ही गंभीर की किस्मत खराब रही है.
ये भी पढ़ें:- WPL 2026: गुजरात ने किया नए कप्तान का ऐलान, अगले सीजन में इस ‘जायंट’ पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines