BCCI Update on Mohammed Shami Surgery: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 26 फरवरी को लंदन में अपनी एंकल की सर्जरी करवाई थी। वह काफी लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे थे। दरअसल जनवरी में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मोहम्मद शमी को स्क्वॉड में शामिल किया गया था। पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। अब सर्जरी के तीन दिन बाद यानी 29 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रेस रिलीज के जरिए मोहम्मद शमी की रिकवरी पर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल खेला था। इसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।
बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
मोहम्मद शमी की रिकवरी पर बीसीसीआई ने कहा कि 26 फरवरी को उनकी एंकल की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है। वह चोट से काफी बेहतर रिकवर कर रहे हैं। प्रेस रिलीज में आगे कहा गया कि मोहम्मद शमी के रिकवरी के बाद उन्हें जल्द ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलुरु भेज दिया जाएगा। जहां उनका रिहैबिलिटेशन प्रोसेस शुरू होगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई मोहम्मद शमी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी देख रही है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल की गेंदबाजी की थी। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
ये भी पढ़ें- क्या BCCI कॉन्ट्रैक्ट में अभी भी वापसी कर सकते हैं ईशान किशन और श्रेयस अय्यर, जानें कैसे
आईपीएल 2024 से मोहम्मद शमी हुए बाहर
एंकल सर्जरी के बाद मोहम्मद शमी आईपीएल से भी बाहर हो गए हैं। शमी आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हैं और उनके लीग से बाहर होने के बाद सबसे बड़ा झटका गुजरात टाइटंस को लगा है। गुजरात टाइंटस ने 2022 में मोहम्मद शमी को 6.25 करोड़ रुपए में शामिल किया था। जिसके बाद से उन्होंने इस टीम के लिए 2022 और 2023 मिलाकर 33 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 48 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract: एक साल में कितना बदल गया कॉन्ट्रैक्ट, किसे मिली एंट्री और किसका कटा पत्ता; पूरी लिस्ट
मोहम्मद शमी 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट लिए थे। अब उनके पूरे आईपीएल से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस को सबसे बड़ा झटका लगा है। शमी के बाहर होने से गुजरात की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है और राशिद खान के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि राशिद खान भी लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
4 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
5 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
6 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
7 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines