Syed Mushtaq Ali Tournament: इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई ने नेशनल डोमेस्टिक ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से इस नियम को हटा दिया है। इसको लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि आईपीएल में रहेगा। बोर्ड ने पहले ही सभी IPL फ्रेंचाइजियों को इस बात की जानकरी दे दी है।
23 नवंबर से शुरू होगा सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट
23 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट शुरू होगा। ये टूर्नामेंट 15 दिसंबर तक चलेगा। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है, “बीसीसीआई ने इस सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर रूल खत्म करने का फैसला लिया है।” हालांकि तेज गेंदबाज सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अभी भी एक ओवर में दो बाउंसर फेंक सकते हैं। बोर्ड ने बाउंसर के नियम में कोई बदलाव नहीं किया है।
जानें क्या है इम्पैक्ट प्लेयर नियम
इस नियम में टीमें टॉस के दौरान 4 खिलाड़ियों के नाम देती हैं। टीम मैच में एक ही खिलाड़ी को यूज कर सकती हैं। टीम केवल पारी के 14वें ओवर से पहले इम्पैक्ट प्लेयर का उपयोग कर सकती हैं। इम्पैक्ट प्लेयर यूज करने में एक खिलाड़ी मैदान से बाहर जाता है और दूसरा खिलाड़ी मैदान में आता है। वहीं, बाहर गए खिलाड़ियों को फिर से मौका नहीं मिलता है।
इसके अलावा अगर मैच 10 ओवर से कम का होता है तो यह नियम लागू नहीं होता है। कोई भी टीम इस नियम को मानने के लिए बाध्य नहीं होती है। हालांकि इस नियम से कई बार टीमों को फायदा होता है।
उठ रहे थे सवाल
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर सवाल उठाए थे। इन दोनों दिग्गजों ने कहा था कि इस नियम से गेम के बैलेंस पर असर पड़ता है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines