IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने के बाद BCCI ने उठाया बड़ा कदम, कोहरा बना था विलेन

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच लखनऊ में खेला जाना था. लेकिन ये मैच घने कोहरे की वजह से नहीं हो सका. कोहरा इतना घना था कि टॉस तक नहीं हो सका. मैच रद्द होने के बाद फैंस काफी गुस्से में दिखे थे. अब बीसीसीआई ने मैच रद्द होने के बाद बड़ा कदम उठाया है.

BCCI

BCCI

विज्ञापन

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था. हालांकि ये मैच कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया था. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच कोहरे की वजह से रद्द किया गया हो. इससे पहले ऐसा नहीं हुआ था. मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई को कड़ी आलोचना का सामना भी करना पड़ा. अब बीसीसीआई ने बड़ा कदम उठाया है.

बीसीसीआई ने उठाया बड़ा कदम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैच रद्द होने के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि कोहरे के कारण मैच रद्द करना पड़ा. लोग इससे नाराज थे. हमें उत्तर भारत में 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच होने वाले मैचों के कार्यक्रम की समीक्षा करनी होगी ताकि यह तय किया जा सके कि उन्हें दक्षिण भारत या पश्चिम भारत में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है या नहीं. घरेलू मैच भी कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं. यह एक गंभीर समस्या है.

विज्ञापन

मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई समीक्षा करने के लिए तैयार है. ज्याादतर फैंस का भी यही मानना है कि दिसंबर और जनवरी के महीने होने वाले मैच को दक्षिण भारत में आयोजित करवाया जाया, क्योंकि दक्षिण भारत में ठंड कम रहती है.

भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे

भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. भारत ने पहला मैच अपने नाम किया था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए जीत दर्ज की. इसके बाद इंडिया ने कमबैक किया और तीसरा मुकाबला अपनी झोली में डाला. वहीं चौथा टी-20 मैच रद्द हो गया. पांचवां मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाना है. भारतीय टीम मुकाबल जीतने के साथ ही सीरीज अपने नाम कर लेगी, जबकि हारते ही सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी. चौथा मैच रद्द होने के बाद साउथ अफ्रीका इस सीरीज को अपने नाम नहीं कर पाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ