Team India: टीम इंडिया ने 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। टीम इंडिया की इस जीत के बाद बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 983 में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की वनडे मैचों के लिए कितनी सैलरी मिलती थी।
भारतीय खिलाड़ियों को मिला सम्मान
रिपोर्ट्स के अनुसार, 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का हिस्सा सबसे ज्यादा भारतीय टीम के खिलाड़ियों और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को मिला था। टीम के 15 खिलाड़ियों तथा कोच राहुल द्रविड़ को पांच-पांच करोड़ रुपये मिले थे। इसके अलावा बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी। दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को 2।5 करोड़ रुपये मिले थे। फिजियोथेरेपिस्ट, थ्रोडाउन विशेषज्ञ और स्ट्रेंग्थ एंड कंडिशनिंग कोच को दो-दो करोड़ मिले थे। चयन समिति के पांच सदस्यों और रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को भी एक-एक करोड़ मिले हैं।
जानें 1983 में कितनी थी खिलाड़ियों की फीस
हाल में ही सोशल मीडिया में 1983 खिलाड़ियों की सैलरी का डाक्यूमेंट्स शेयर हुआ है। इसमें खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता और फीस बताया गया है। इसमें तीन दिन के लिए कपिल देव को दैनिक भत्ता 600 रुपये मिला है, जबकि मैच 1500 रुपये हैं। इतनी ही फीस उपकप्तान मोहिंदर अमरनाथ की भी दी गई थी। इन दोनों के अलावा सुनील गावस्कर, के। श्रीकांत, यशपाल शर्मा, संदीप पाटिल, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, मदन लाल, सैयद किरमानी, बलविंदर संधू, दिलीप वेंगसकर, रवि शास्त्री और सुनील वाल्सन 2100-2100 रुपये दिए गए थे।
अगर इस समय हम टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस की बात करें तो खिलाड़ियों को एक टेस्ट खेलने के 15 लाख रुपए मिलते हैं। इसके अलावा एक वनडे के 6 लाख और एक टी-20 मुकाबले के लिए खिलाड़ियों को 3 लाख रुपए दिए जाते हैं।
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
19 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
23 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines