BCCI Secretary Big Update on Team India Head Coach: भारतीय टीम नए हेड कोच की तलाश में लगी हुई है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के साथ ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के अगले हेड कोच कौन होंगे, इस पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने अपने बयान से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को क्लास लगा दी है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर ने यह दावा किया था कि उन्हें बीसीसीआई द्वारा भारतीय टीम के हेड कोच बनने के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। लेकिन अब बीसीसीआई ने इस पर फाइनल बयान जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 पर नया अपडेट, इन 3 खिलाड़ियों को छोड़कर USA रवाना हो सकती है टीम इंडिया
टीम इंडिया के लिए कैसा कोच चाहिए
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि ना ही तो बीसीसीआई ने और ना ही मैंने किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को भारतीय टीम का हेड कोच बनने के लिए अप्रोच किया है। मीडिया में जो भी रिपोर्ट चल रही है वह पूरी तरह से गलत है। भारतीय टीम का हेड कोच किसे बनाया जाएगा, यह एक प्रोसेस के जरिए तय होगा। टीम इंडिया का हेड कोच उसे बनाया जाएगा, जिन्हें भारतीय टीम की समझ है। जिन्हें यहां की पिच की कंडीशन का पता है, उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, ताकि वह भारतीय खिलाड़ियों को सही गाइडलाइन मुहैया करा सके।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 पर नया अपडेट, इन 3 खिलाड़ियों को छोड़कर USA रवाना हो सकती है टीम इंडिया
‘हेड कोच बनना किसी सम्मान की तरह’
बीसीसीआई ने कहा कि भारतीय टीम का हेड कोच बनना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक फैंस भी भारतीय टीम के पास हैं, जो टीम इंडिया को जुनून के साथ समर्थन करते हैं। भारतीय टीम का हेड कोच बनना दुनिया की सबसे बड़ी नौकरियों में से एक है, जिसके लिए सबसे बड़े क्रिकेटरों में से किसी एक को चुना जाता है। यह किसी सम्मान से कम नहीं है, इसलिए बीसीसीआई इसके लिए सही उम्मीदवार को चुनेगा, जो भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद करे। बीसीसीआई ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि जितने भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बोल रहे हैं कि उन्हें बीसीसीआई ने अप्रोच किया है, यह सभी खबर फर्जी है। बीसीसीआई भारतीय टीम के लिए हेड कोच का चयन प्रोसेस के तहत ही करेगी।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines