Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों लगातार खिलाड़ियों की चोटों से परेशान है. एक के बाद एक टीम के कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण मैदान से बाहर होते जा रहे हैं. जसप्रीत बुमराह के बाद अब साई सुदर्शन भी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट ने टीम मैनेजमेंट की नींद उड़ा दी है. ऐसे में अब खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन के मूड में है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया रविवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) जाएंगे और क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से मुलाकात करेंगे. वह खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन और उनकी फिटनेस से जुड़ी प्रक्रिया का जायजा लेंगे.
चोट के कारण कई अहम खिलाड़ी मैदान से बाहर
टीम इंडिया इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है और खिलाड़ियों की चोट सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. भारत इस समय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, नीतिश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर की चोटों से जूझ रहा है. बुमराह के घुटने में सूजन है, जबकि सुदर्शन के बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी है. वहीं, हर्षित राणा और नीतिश कुमार रेड्डी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से परेशान हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी है.
इसके अलावा, आकाश दीप स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. वह चोट के चलते बंगाल की रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में हार के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. वहीं, हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती और प्रिंस यादव भी चोट के कारण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. हार्दिक जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव, जबकि वरुण और प्रिंस हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं.
स्पोर्ट्स साइंस टीम पर बढ़ा दबाव
खिलाड़ियों की बढ़ती चोटों के कारण सीओई की स्पोर्ट्स साइंस टीम भी काफी दबाव में है. हैरान करने वाली बात यह है कि 2025 की शुरुआत में नितिन पटेल के इस्तीफे के बाद से इस विभाग में कोई स्थायी प्रमुख नहीं है. ऐसे में फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट करके जल्द से जल्द मैदान पर वापस लाना है. साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन सीओई के विशेषज्ञों ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें- IND vs SLCXI: दूसरे दिन फेल हुए भारत के 4 बल्लेबाज, 6 रनों से पीछे रह गई भारतीय टीम
COE जाएंगे देवजीत सैकिया
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, “देवजीत सैकिया स्थिति का जायजा लेने COE जाएंगे. सैकिया और वीवीएस लक्ष्मण के बीच बेंगलुरु में बैठक तय है. हालांकि, अभी यह पता नहीं है कि टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर इस बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे या नहीं.” सूत्र ने आगे यह भी कहा कि इतने खिलाड़ियों के चोटिल होने और कई तरह के कयासों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सैकिया और लक्ष्मण मीडिया के सवालों का जवाब दे पाते हैं.
ये भी पढ़ें- एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines