IPL 2027 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार मिनी ऑक्शन होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2027 ऑक्शन के डेट और वेन्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पिछले तीन सालों से आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर हो रहा था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने ऑक्शन वापस देश में ही आयोजित कराने का फैसला किया है. सैकिया ने बताया है कि आईपीएल ऑक्शन दिसंबर के महीने में गोवा में होगा.
IPL 2027 ऑक्शन को लेकर देवजीत सैकिया का बड़ा खुलासा
BCCI के सचीव देवजीत सैकिया ने ANI से बात करते हुए आईपीएल 2027 के ऑक्शन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सैकिया ने कहा कि, “पिछले साल सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी जैसी तीन विदेशी जगहों पर IPL ऑक्शन कराने के बाद, इस साल हम इसे दिसंबर के महीने में गोवा में कराने जा रहे हैं.” इससे पहले क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया था कि, BCCI ने हाल ही में हुई गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में फैसला किया है कि आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा.
साल 2023 में कोच्चि में हुए प्लेयर ऑक्शन के बाद पहली बार 2027 आईपीएल सीजन के लिए खिलाड़ियों पर बोली भारत में लगेगी. पिछले तीन सालों से आईपीएल ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जा रहा है. हालांकि, ऑक्शन को वापस से भारत में कराने का फैसला लिया गया है, जो एक मिनी-ऑक्शन होगा.
IND A vs AUS A मैच मोहाली में शिफ्ट
आईपीएल ऑक्शन के अलावा, देवजीत सैकिया ने इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A महिला टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है. सैकिया ने बताया किया धर्मशाला में खराब प्रदर्शन के कारण इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए महिला मैचों को मोहाली शिफ्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा, “हमने हाल ही में होने वाले T20 मैचों को धर्मशाला से मोहाली शिफ्ट किया है क्योंकि धर्मशाला का मौसम क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है. वहां बहुत ज्यादा बारिश हो रही है. धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश की वजह से हमने तय किया कि मैच मोहाली में कराए जाएं, ताकि मौसम की वजह से खेल में कोई रुकावट न आए.”
ये भी पढ़ें- भारत-जापान मैच में वाइड बॉल को लेकर हुए विवाद पर पूर्व अंपायर का बड़ा बयान, बताया क्या कहता है नियम
भारत-जापान क्रिकेट संबंधों पर भी दिया बयान
देवजीत सैकिया ने आगे भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को खेले गए ऐतिहासिक T20 इंटरनेशनल मैच को भी दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया. सैकिया ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह मुकाबला सिर्फ जापान के खिलाफ जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट में दोस्ती के नए दौर की शुरुआत है. उन्होंने बताया कि इसके पीछे ICC चेयरमैन जय शाह का विजन था.
उन्होंने कहा, “यह ICC चेयरमैन जय शाह की पहल से मुमकिन हुआ, जिन्होंने मुझे अपने जापानी समकक्ष के साथ बैठकर जापान में यह मैच आयोजित करने का निर्देश दिया था, ताकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड और जापान क्रिकेट बोर्ड के बीच दोस्ती हो सके. यह सोच कल के मैच के साथ सच साबित हुई. बहुत उत्साह देखने को मिला और यह दोस्ती, विकास और नई जगहों पर क्रिकेट के प्रसार के एक नए दौर की शुरुआत है. मुझे यकीन है कि कल जापानी लोगों ने जो प्रतिक्रिया और उत्साह दिखाया, उससे जापान और उसके पड़ोसी देशों में क्रिकेट को और ज्यादा लोकप्रियता मिलेगी.”
ये भी पढ़ें- ICC रैंकिंग में 3 भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान, जापान के खिलाफ टी-20 मैच के बाद बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines