Team India Champions Trophy: जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं। इंजरी की वजह से बूम-बूम बुमराह इस टूर्नामेंट में रंग जमाते हुए दिखाई नहीं देंगे। जस्सी के ना होने से टीम इंडिया का फास्ट बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर दिख रहा है। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि बुमराह की कमी भारतीय टीम को खल सकती है। हालांकि, बीसीसीआई के नए सचिव देवाजीत सैकिया की राय एकदम अलग है। देवाजीत का कहना है कि बुमराह ना होने से टीम कॉम्बिनेशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया है कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाने में सफल रहेगी।
बुमराह की नहीं खलेगी कमी
बीसीसीआई के सचिव ने आईएनएस के साथ बातचीत करते हुए बताया, ‘हमने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेस्ट टीम चुनी है। मुझे भरोसा है कि हम ट्रॉफी को जीतने में सफल रहेंगे। भारतीय टीम के पास जबरदस्त बेंच स्ट्रेंथ मौजूद है और मुझे नहीं लगता है कि बुमराह की गैरमौजूदगी से टीम कॉम्बिनेशन पर कोई खास फर्क पड़ेगा। सबकुछ पूरी तरह से टीम में पॉजिटिव है। रोहित शर्मा और विराट कोहली फॉर्म में लौट चुके हैं। आप इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज को देखिए। नतीजे आपके सामने हैं। दुबई में कंडिशंस लगभग भारत जैसी ही होनी वाली है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा और वह इंग्लिश टीम का सूपड़ा साफ करने में सफल रहे। टीम का मनोबल काफी ऊपर है।”
वरुण को आखिरी समय पर मिली एंट्री
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने स्क्वॉड में आखिरी समय पर बदलाव किया है। बुमराह के बाहर होने पर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को इस टूर्नामेंट के लिए टीम में जगह दी गई है। वरुण को टीम में एंट्री मिलने पर यशस्वी जायसवाल मुख्य स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-ए में रखा गया है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम की अगली भिड़ंत 23 फरवरी को पाकिस्तान के साथ होगी। ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में रोहित की पलटन 2 मार्च को न्यूजीलैंड से टक्कर लेती हुई नजर आएगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से पटखनी दी है, जिसके बाद टीम के हौसले बुलंद हैं।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
31 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
53 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines