Team India Teast And ODI Series: भारतीय टीम इन दिनों वर्ल्ड कप 2026 में भाग ले रही है. वर्ल्ड कप 2026 दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ना है. वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर वनडे और टेस्ट मैच खेलेगी. भारत और अफगानिस्तान 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाले हैं, जिसके शेड्यूल का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई ने 2 मार्च को शेड्यूल की लिस्ट भी जारी की है.
6 जून से आगाज
अफगानिस्तान 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत का दौरा करेगा. पहला टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून के बीच खेला जाएगा. इसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. जबकि दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा. तीसरा मैच चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा.
रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर दिखेंगे मैदान पर
तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. दोनों खिलाड़ी भारत के लिए केवल वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में अब बीसीसीआई ने वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस लिहाज से रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए ये गुड न्यूज है. रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आए थे.
इस सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खूब गरजा था. उन्होंने पहले मैच में 93, दूसरे मैच में 23 और तीसरे मैच में 124 रनों की पारी खेली थी. हालांकि रोहित शर्मा का बल्ला इस सीरीज में नहीं चला था. उन्होंने 26, 24 और 11 रन बनाए थे. हिटमैन अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार वापसी करना चाहेंगे.
भारत अफगानिस्तान का पूरा शेड्यूल
शनिवार, 06-जून-26: सुबह 9:30 बजे, टेस्ट मैच, न्यू चंडीगढ़.
रविवार, 14-जून-26: दोपहर 1:30 बजे, पहला वनडे (1st ODI), धर्मशाला.
बुधवार, 17-जून-26: दोपहर 1:30 बजे, दूसरा वनडे (2nd ODI), लखनऊ.
शनिवार, 20-जून-26: दोपहर 1:30 बजे, तीसरा वनडे (3rd ODI), चेन्नई.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के अगले बोलिंग कोच बनेंगे जहीर खान? BCCI ने शुरू की तैयारी!
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
35 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
1 hr agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
2 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
3 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
4 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines