T Dilip Team India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक अहम फैसला लेते हुए टी दिलीप को फिर से टीम इंडिया का फील्डिंग कोच नियुक्त कर दिया है। उनका पिछला कॉन्ट्रैक्ट मार्च 2025 में समाप्त हो गया था और खबरें थीं कि बोर्ड उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाना चाहता। लेकिन करीब दो महीने तक विदेशी ऑप्शन की तलाश के बाद बीसीसीआई ने आखिरकार दिलीप को फिर से एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर वापस बुला लिया है।
BCCI के एक सूत्र ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में कहा, ‘हमने फैसला किया है कि दिलीप को एक साल के लिए दोबारा फील्डिंग कोच नियुक्त किया जाएगा और वह इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ यात्रा करेंगे। इससे पहले भी उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल का ही था।’
यह भी पढ़ें: IPL 2025: LSG पर ऐतिहासिक जीत के बाद RCB को मिली गुड न्यूज, पंजाब किंग्स को भी हुई टेंशन!
क्यों अहम है दिलीप की वापसी?
टी दिलीप ने 2021 के आखिर में राहुल द्रविड़ की कोचिंग टीम के साथ भारत के फील्डिंग कोच के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में भारत की फील्डिंग में काफी सुधार देखने को मिला है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप और 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने मैच के बाद बेस्ट फील्डर को अवॉर्ड देने की परंपरा शुरू की, जिससे सभी खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
अश्विन ने भी की दिलीप की तारीफ
उनके काम की तारीफ भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी की और कहा था कि दिलीप की कोचिंग से भारत की स्लिप कैचिंग में जबरदस्त निखार आया है। भारत को जून के दूसरे हफ्ते में इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होना है, जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड की पिचों पर तेज गेंदबाजी और स्विंग के चलते स्लिप फील्डिंग और कैचिंग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसको देखते हुए बीसीसीआई का दिलीप पर भरोसा जताना टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: LSG vs RCB: शतकवीर ऋषभ पंत पर BCCI का एक्शन, पूरी टीम को भी नहीं बख्शा
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली खराब शुरुआत, पहले ओवर में गिरे 2 विकेट
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines