Team India: भारतीय टीम मौजूदा समय में चैंपियंस ट्रॉफी खेल रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए आने वाला सीजन काफी बिजी रहने वाले है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सभी खिलाड़ी 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल की तैयारियों में जुट जाएंगे। आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है। इसी के चलते बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नया फरमान जारी किया गया है। आइए आपको भी बताते हैं कि हम किस फरमान की बात कर रहे हैं।
आईपीएल के दौरान टेस्ट की प्रैक्टिस
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान रेड बॉल की प्रैक्टिस भी करनी होगी। जून में होने वाले इंग्लैंड के दौरे के लिए बीसीसीआई की तरफ से ये कदम उठाया जा रहा है। बीसीसीआई इस चीज को लेकर लगातार प्लान पर काम कर रही है। हालांकि इसको लेकर पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है और कुछ चीजों को कॉन्फिडेंशियल रखा गया है।
टेस्ट में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन
बीसीसीआई के इस फैसले के पीछे टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन है। बीते कुछ महीनों में टीम इंडिया को टेस्ट में कई शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में पहले न्यूजीलैंड ने हमें घर में ही क्लीन स्वीप कर दिया और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पहला मैच जीतने के बाद भारत 3-1 से सीरीज हार गया।
किन खिलाड़ियों के लिए होगी चुनौती?
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उन सभी खिलाड़ियों के लिए ये ट्रेनिंग सेशन काफी अहम होने वाला है। ऐसा नहीं है कि इस तरह से आईपीएल के बीच में पहली बार रेड बॉल प्रैक्टिस होगी। साल 2021 और 2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से पहले भी आईपीएल के बीच इस तरह के प्रैक्टिस सेशन हो चुके हैं।
ये भी पढ़िए- CT 2025: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया को दी चेतावनी, सेमीफाइनल से पहले ये करने को कहा
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines