India New Head Coach: टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल सकता है। मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त होने वाला है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी हेड कोच के लिए आवेदन खोल दिए है। तो वहीं बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन खोलने के बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने राहुल द्रविड को रिप्लेस करने की उत्सुकता दिखाई है।
लैंगर बन सकते हैं हेड कोच
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान जब जस्टिन लैंगर से टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हां मैं उसके लिए काफी उत्सुक हूं। लेकिन मैंने उसके लिए कभी नहीं सोचा। मैं दबाव जैसी स्थिति को समझता हूं इसलिए मेरे मन में किसी भी इंटरनेशनल कोच के लिए काफी सम्मान है। जहां तक टीम इंडिया को कोचिंग देने की बात है तो ये मेरे लिए काफी असाधारण भूमिका होगी। भारतीय टीम में काफी प्रतिभा है। टीम इंडिया को कोच बनना काफी आकर्षक होगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024 के बाद टीम इंडिया को मिलेगा नया हेड कोच, BCCI ने मांगे आवेदन
राहुल द्रविड के लिए भी खुले दरवाजे
टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड का कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 के बाद ही खत्म हो गया था लेकिन टी20 विश्व कप 2024 नजदीक होने के चलते द्रविड का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। वहीं बीसीसीआई सचिव जय शाह भी कह चुके हैं अगर द्रविड को फिर से इस पद पर बने रहना है तो उनको आवेदन करके पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा।
दूसरी तरफ इसकी काफी कम संभावना है कि द्रविड फिर से टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे। द्रविड की कोचिंग में टीम इंडिया अभी तक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद GT फैंस के लिए खुशखबरी, टिकट का पैसा होगा वापस
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
7 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines