ICC Champions Trophy 2025 का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने में पाकिस्तान में होना है। भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं ये सवाल क्रिकेट फैंस जानने के लिए इच्छुक हैं। इस मामले पर अब तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे टीम इंडिया के पाकिस्तान जाकर इस टूर्नामेंट में खेलने पर संशय बना हुआ है। इस बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या बोले जय शाह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए साक्षात्कार में इस मामले पर बयान दिया है। जय शाह से जब चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया हिस्सा लेने पाकिस्तान जाएगी या नहीं, ये सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब दिया। जय शाह ने कहा कि अब तक इस पर फैसला नहीं लिया गया है। टूर्नामेंट करीब आएगा तब इस पर फैसला लिया जाएगा।
कब से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी-2025 का जो शेड्यूल पाकिस्तान ने आईसीसी को सौंपा है उसके मुताबिक ये टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 के बीच होना प्रस्तावित है। वहीं, इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का मैच 1 मार्च, 2025 को हो सकता है। अब तक पाकिस्तान के प्रस्तावित शेड्यूल को आईसीसी ने मंजूरी नहीं दी है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के कोच रह चुके इस दिग्गज को क्यों चुना गया टीम इंडिया का बॉलिंग कोच? सामने आई वजह
कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा
आईसीसी की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम शामिल हैं। इन टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम है। जबकि दूसरे ग्रुप में अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: जसप्रीत बुमराह बाहर! अब इन 2 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग; कौन मारेगा बाजी?
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
8 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines